{"_id":"60b677478ebc3e2e3545bcb0","slug":"cbse-10-thousand-students-will-be-promoted-without-examination-sonipat-news-rtk6110962141","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई :बिना परीक्षा दिए प्रमोट होंगे 10 हजार विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई :बिना परीक्षा दिए प्रमोट होंगे 10 हजार विद्यार्थी
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा की परीक्षा भी आखिरकार रद्द कर दी गई है। अब 12वीं के विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने सीबीएसई अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसके बाद परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया। सीबीएसई की 12वीं की परीक्षाओं के रद्द होने से सोनीपत जिले के करीब 10 हजार विद्यार्थी अगली कक्षाओं में प्रमोट हो जाएंगे। कोरोना के चलते लिए गए इस निर्णय से अधिकतर विद्यार्थी नाखुश हैं तो काफी खुश भी नजर आ रहे हैं।
कोरोना का संक्रमण बेशक कम होने लगा है। उसके बावजूद कोरोना का खतरा टला नहीं है। ऐसे में सीबीएसई ने पीएम के साथ बैठक के बाद परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया है। सुप्रीम कोर्ट के इस मामले में दखल के बाद सीबीएसई ने यह निर्णय लिया है। इसके पीछे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य व उनकी सुरक्षा को सबसे अहम माना गया है। अब 12वीं के विद्यार्थी बिना परीक्षा अगली कक्षा में चले जाएंगे। इस फैसले पर अधिकतर विद्यार्थियों में मायूसी है। वह परीक्षाएं देना चाहते थे, लेकिन अब फैसले के अनुसार चलने की बात कह रहे हैं। अभिभावक भी इस फैसले से पूरी तरह खुश नजर नहीं आ रहे हैं।
वर्जन
12वीं की सीबीएसई की परीक्षाएं रद्द होने की जानकारी मिली है। अगर 12वीं की परीक्षाएं न कराकर बच्चों को प्रमोट किया जाएगा तो उससे करीब 10 हजार बच्चों को लाभ मिलेगा। सरकार के आदेशानुसार इस प्रक्रिया को अमल में लाया जाएगा। परीक्षा रद्द करने का पत्र मिला है। अंकों का आवंटन कैसे होगा इसे लेकर बाद में जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
- वीके मित्तल, अध्यक्ष सहोदय सोनीपत एवं प्राचार्य डीएवी स्कूल सेक्टर-15