{"_id":"61d329c0e57ec942ed651847","slug":"catering-shops-are-being-closed-after-5-pm-in-sonipat-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये कैसे नियम: शराब ठेके खुले, खानपान की दुकानें बंद करा रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये कैसे नियम: शराब ठेके खुले, खानपान की दुकानें बंद करा रही पुलिस
Mon, 03 Jan 2022 10:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 03 Jan 2022 10:22 PM IST
सार
हरियाणा में सोनीपत सहित पांच जिलों में शाम पांच बजे तक ही मार्केट खोलने के आदेश हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर यह फैसला लिया गया है। जबकि सोनीपत में यह आदेश शराब के ठेकों पर लागू नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
सोनीपत के कच्चे क्वार्टर बाजार में बंद पड़ीं दुकानें।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए बाजार में खानपान की दुकानों को शाम पांच बजे ही बंद करा दिया जाता है। उसके विपरीत शराब के ठेके रात 11 बजे तक खुले रहते हैं। जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश में स्पष्टता नहीं होने के कारण दुकानदारों के साथ मनमर्जी की जा रही है।
विज्ञापन
कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के लिए जारी आदेश में स्पष्टता नहीं है। इसके चलते पुलिसकर्मी खानपान की सभी दुकानें बंद करा रहे हैं। शाम को पांच बजे बाजार बंद कराने के आदेश हैं। सोमवार को भी पुलिस टीमें शहर के बाजारों में पहुंचीं और सभी दुकानों को बंद कराया।
विज्ञापन
साथ ही दुकानदारों को पांच बजे तक दुकानें बंद करने की सख्त हिदायत भी दी। दुकानें बंद करा दी गईं, लेकिन शराब के ठेकों पर कार्रवाई नहीं हुई। रविवार को रात 11 बजे तक शराब की दुकानें खुली थीं। सोमवार को शाम को भी इन्हें बंद नहीं कराया गया।
विज्ञापन
बाजार को शाम पांच बजे बंद करने का आदेश है। फिलहाल इसमें सभी दुकानें शामिल हैं। शराब के ठेकों को लेकर पुलिस अधीक्षक से बात की जाएगी। आदेश की अवहेलना करने और करवाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। - ललित सिवाच, डीसी सोनीपत