{"_id":"6a4ced203c7a2ee4b808a2ec","slug":"cataracts-detected-in-nine-out-of-160-people-examined-sonipat-news-c-197-1-snp1003-156574-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 160 लोगों की जांच पर नौ में मिली मोतियाबिंद की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 160 लोगों की जांच पर नौ में मिली मोतियाबिंद की शिकायत
Tue, 07 Jul 2026 05:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 07 Jul 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत की अग्रवाल धर्मशाला, गुड़ मंडी में शिविर के दौरान नेत्र जांच कराते बुजुर्ग। स्रो
सोनीपत। द महाराजा अग्रसेन समिति की ओर से अग्रवाल धर्मशाला, गुड़ मंडी में मंगलवार को निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली के चिकित्सक ने 160 लोगों की आंखों की जांच की। जांच में नौ लोगों में मोतियाबिंद पाया गया। सभी मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन के लिए दिल्ली भेजा गया। अन्य मरीजों को दवाइयां वितरित की गईं।
जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क चश्मे दिए गए। इस दौरान मरीजों की शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की गई। समिति के प्रधान टीकाराम मित्तल ने बताया कि प्रत्येक माह के पहले मंगलवार को यह शिविर लगाया जाता है। संवाद
वरिष्ठ उपप्रधान संजय सिंगला ने कहा कि महाराजा अग्रसेन समिति के सभी सदस्य पूरे समर्पण और सेवा भाव से इस जनकल्याणकारी अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। कैंप इंचार्ज प्रदीप गोयल ने जानकारी दी कि समिति की ओर से समय-समय पर विद्यार्थियों की आंखों की जांच की जाती है। इस दौरान ओडी गर्ग, दयाराम जैन, डॉ. राजेश गुप्ता, राजीव गर्ग, लक्ष्य गोयल, आशु मंगला, साहिल मित्तल, विवेक गर्ग, अमन गोयल भी मौजूद रहे।