फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   cashless SDM server crashing in a week, sonipat news, problem, people in trouble

नगर निगम हुआ कैशलेस तो एक सप्ताह में ही एसडीएम कार्यालय का सर्वर धड़ाम

Wed, 21 Dec 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत Updated Wed, 21 Dec 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
 cashless SDM server crashing in a week, sonipat news, problem, people in trouble
स्वाइप मशीन से फीस कटवाने का इंतजार करते आवेदक - फोटो : sonipat
एक तरफ जहां सरकारी कार्यालयों को कैशलेस कर भ्रष्टाचार रोकने का प्रयास कर रही है, वहीं दूसरी तरफ एक नया संकट सरकार के सामने खड़ा है और वो है सर्वर डाउन होना। मंगलवार को एक ओर जहां नगर निगम में तीन पीओएस मशीनें आने के बाद कैशलेस हो गया, वहीं एक सप्ताह पहले कैशलेस हुए एसडीएम कार्यालय का सर्वर दिनभर डाउन रहा। इससे स्पष्ट है कि सरकार को इस ओर भी ध्यान देना होगा क्योंकि अब लोगों के लिए परेशानी भ्रष्टाचार नहीं सर्वर डाउन दिख रही है।
विज्ञापन

सरकार और प्रशासन की कैशलेस प्रणाली सर्वर डाउन के चलते सप्ताह भर में ही जवाब देने लगी है। मंगलवार को एसडीएम कार्यालय में दिनभर पीओएस मशीन का सर्वर डाउन रहा। इसके कारण लाइसेंस व आरसी आवेदकों को फीस जमा करवाने में घंटों इंतजार करना पड़ा। इतना ही नहीं सर्वर डाउन होने के कारण कई आवेदक बिना फीस जमा करवाए ही लौट गए। लोगों ने कहा कि प्रशासन को पूरी तैयारी के साथ कैशलेस का इंतजाम करना चाहिए।
विज्ञापन

कैशलेस प्रणाली को अपनाते हुए गत सप्ताह एसडीएम कार्यालय में कैशलेस किया गया था। इसके लिए प्रशासन ने कार्यालय में दो पीओएस मशीनें रखी थीं। मशीनें रखने के बाद ही कार्यालय को पूरी तरह कैशलेस कर दिया था। एसडीएम कार्यालय में वाहनों के लाइसेंस व आरसी आदि अन्य जमा होने वाली फीस क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड से ही लेनी शुरू कर दी थी, लेकिन मंगलवार को कैशलेस प्रणाली जवाब दे गई। एसडीएम कार्यालय में रखी मशीनों का दिनभर सर्वर डाउन रहा। इसके कारण फीस जमा करवाने वाले लोगों को अपनी फीस जमा करवाने में घंटों इंतजार करना पड़ा। सर्वर सही होने पर फीस कटी और डाउन होने पर लोग इंतजार करते रहे। दिनभर यह आंख-मिचौली का खेल चलता रहा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, कई आवेदक बिना फीस जमा करवाएं ही लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मशीन चलती नहीं, कैश लेते नहीं
नांदल कलां निवासी नवनीत ने बताया कि उसे अभी कार खरीदी है। इसकी आरसी उसने अपने नाम ट्रांसफर करवानी है। इसकी फीस जमा करवाने के लिए वह सुबह करीब 9:30 बजे एसडीएम कार्यालय में आया था, लेकिन दोपहर बाद एक बजे तक भी उसकी फीस नहीं कटी। कर्मचारियों से पूछा तो उन्होंने मशीन का सर्वर डाउन होने की बात कही। ऐसे में उन्होंने कर्मचारियों को नकद राशि देने की कही तो उन्होंने कैश लेने से मना कर दिया। नवनीत का कहना है कि प्रशासन को इसके लिए पुख्ता इंतजाम करने चाहिए।
स्कूल से लिया है अवकाश, नहीं जमा हुई राशि
गांव हलालपुर नवासी प्रदीप ने बताया कि वह नरेला में अध्यापक हैं। लाइसेंस की फीस जमा करवानी थी तो मंगलवार का स्कूल से अवकाश ले लिया। सुबह करीब 10 बजे एसडीएम कार्यालय में फीस जमा करवाने के लिए आए थे, लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण तीन घंटे बाद भी फीस नहीं कटी। उन्होंने कहा कि अगर यही हाल रहे तो शाम तक भी फीस नहीं कटेगी। ऐसे में दोबारा फिर स्कूल से अवकाश लेकर आना पड़ेगा।

बदल दिया सर्वर
कार्यालय में मशीनों के सर्वर डाउन होने की सूचना उन्हें मिली थी। इससे उन्होंने करीब पांच लाख रुपये की कीमत से दूसरा सर्वर प्रचेज किया है। नए सर्वर को अपग्रेड करवाया जा रहा है। इससे अब सर्वर डाउन नहीं होगा। बुधवार को कार्यालय में सुचारु रूप से फीस कैशलेस ही जमा करवाई जाएगी। अगर सर्वर पूरी तरह डाउन है तो आवेदक को उनके हस्ताक्षर करवाने के बाद ही नकद राशि जमा करवानी होगी, अन्यथा कार्यालय पूरी तरह कैशलेस है।
निशांत यादव, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed