{"_id":"61e31f5fbaf8a11a25358966","slug":"cash-and-goods-stolen-from-three-shops-sonipat-news-rtk6358377140","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दुकानों से नकदी और सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दुकानों से नकदी और सामान चोरी
विज्ञापन
गीता भवन चौक के पास दुकानों में चोरी की घटना के बाद पहुंचे राजीव जैन। संवाद
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गीता भवन चौक के पास तीन दुकानों से चोरों ने नकदी और सामान चोरी कर लिया। चोरी की घटनाओं को लेकर दुकानदारों में रोष है। वहीं चोरी की वारदात का पता लगने के बाद सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार व उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव जैन भी दुकानदारों के बीच पहुंचे। उन्होंने पुलिस से जल्द चोरों का पता लगाने को कहा है।
शुक्रवार की रात चोरों ने सैनी इलेक्ट्रॉनिक्स में छत के रास्ते घुसे और नकदी व सीसीटीवी की डीवीआर निकालकर ले गए। दो दुकान छोड़कर गणेश इलेक्ट्रॉनिक्स में भी चोरों ने छत का दरवाजा तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फिंगर एक्सपर्ट बुलाकर जांच शुरू कर दी। सैनी इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक जयकिशन सैनी ने बताया कि एक दिन पहले साथ लगती लूथरा पेंट्स एवं हार्डवेयर की दुकान में भी चोर घुसे थे, लेकिन उन्होंने मुकदमा दर्ज नहीं कराया था।
दुकानदारों का कहना है कि मार्केट में चौकीदार की व्यवस्था होने के बावजूद भी वारदात हो रही है। गणेश इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक उमेद सिंह का कहना था कि चोर छत के दूसरी मंजिल के दरवाजे को तोड़कर दुकान में घुसे और नकदी ले गए। इस दौरान भाजपा नेता राजीव जैन ने पुलिस से कहा कि जल्द चोरों का पता लगाए जाए। उन्होंने कहा कि वह जल्द एसपी से मिलकर गश्त बढ़ाने की मांग करेंगे।