फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   case of tampering and threstening of second teacher of hindu institution school, case filed

हिंदू शिक्षण संस्था के स्कूल की दूसरी शिक्षिका से भी छेड़छाड़ व धमकी

Thu, 06 Feb 2020 09:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
case of tampering and threstening of second teacher of hindu institution school, case filed
सोनीपत। हिंदू शिक्षण संस्था के एक स्कूल की दूसरी शिक्षिका ने भी प्राचार्य पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। शिक्षिका का आरोप है प्राचार्य उसे परेशान करता था। उसके सामने अश्लील बात करने लगता था। उसने बताया कि उसे कई माह से प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने मामले की शिकायत संस्था के प्रधान व उप प्रधान से भी थी, लेकिन कोई कार्रवाई होने के बजाय उसे ही नौकरी से निकल दिया गया। शिक्षिका के बयान पर महिला थाना पुलिस ने प्राचार्य के साथ ही प्रधान व उप प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

स्कूल की शिक्षिका ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि अगस्त, 2019 में स्कूल के प्राचार्य ने उसका उत्पीड़न करना शुरू किया था। उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। उसने आरोप लगाया कि फोन पर बातचीत के साथ ही ऑफिस में बुलाकर उसके सामने गलत शब्दों का प्रयोग करता था। लगातार प्रताड़ना से तंग आकर उसने परिजनों को अवगत कराया था। जिस पर मामले से उन्होंने स्कूल की प्रबंधक समिति हिंदू संस्था के प्रधान को भी लिखित शिकायत दी थी। उसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी। उसने बताया कि एक अन्य शिक्षिका के साथ उसने प्रधान से मुलाकात भी की, बावजूद इसके प्राचार्य पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने इसकी शिकायत 30 जनवरी को उप प्रधान से भी की थी। साथ ही प्राचार्य व प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात कही थी। उसके बाद 31 जनवरी को उसे व उसकी साथी शिक्षिका को ही स्कूल से निकाल दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में प्रधान व उप प्रधान की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। जिस पर महिला थाना पुलिस ने प्राचार्य, प्रधान व उप प्रधान के खिलाफ भादसं की धारा 354ए, 120बी व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला थाना प्रभारी पूनम का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हिंदू संस्था के स्कूल लगातार विवाद में फंस रहे
हिंदू शिक्षण संस्था के जिले में 16 संस्थान हैं। संस्थान के स्कूल लगातार विवादों में फंस रहे हैं। किसी में फीस को लेकर विवाद सामने आ रहा है तो किसी में मारपीट का मामले सामने आता है। स्कूलों को लेकर अभिभावक तक प्रदर्शन करते रहे हैं। स्कूल के बाहर अभिभावकों ने धरना भी दिया था। अब एक अन्य स्कूल में शिक्षिकाओं के साथ ही छेड़खानी के आरोपों का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
शिक्षिका ने स्कूल प्राचार्य पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की पूरी निष्पक्षता के साथ जांच की जाएगी। जल्द मामले में ठोस कार्रवाई करेंगे। शिक्षिकाओं का आरोप है कि मामले को लेकर प्रधान व उप प्रधान को शिकायत दी गई। उन्होंने पुलिस को शिकायत देने की बात कही तो उन्हें ही निकाल दिया गया। जिस पर अब मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
-डॉ.रवींद्र कुमार, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed