फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Case of girl's murder for Aan: Police kept searching for dead body in Ganganahar all day

आन के लिए युवती की हत्या का मामला : दिनभर गंगनहर में शव तलाशती रही पुलिस

Thu, 29 Jul 2021 10:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Case of girl's murder for Aan: Police kept searching for dead body in Ganganahar all day
मेरठ में गंगनहर के पास शव तलाशने को आरोपी को लेकर पहुंची राई थाना पुलिस। - फोटो : Sonipat
गांव मुकीनपुर में पड़ोस में रहने वाले दोस्त से बेटी के प्रेम विवाह करने से नाराज होकर उसकी हत्या करने का आरोपी पिता पुलिस को गुमराह कर रहा है। युवती के शव की तलाश के लिए उसके पिता को लेकर मेरठ में गंगनहर पर पहुंची पुलिस के सामने आरोपी बेटी के शव को फेंकने की सटीक जानकारी नहीं दे रहा। वह पुलिस के सामने अलग-अलग जगह बता रहा है। पुलिस शव की तलाश का प्रयास कर रही है। साथ ही पुलिस ने आसपास के थानों की पुलिस से मदद मांगी है। वहीं ग्रामीणों से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन

गांव मुकीमपुर निवासी विजयपाल की बेटी कनिका (18) ने अपने पड़ोस में रहने वाले व पिता के दोस्त वेदप्रकाश आंतिल (43) से प्रेम विवाह किया था। बाद में बेटी के वापस आने पर विजयपाल गांव छोड़कर रोहतक में रहने लगा था। उसके बाद कनिका 3 जून को फिर से घर से वेदप्रकाश के पास चली गई थी। जिससे नाराज होकर विजयपाल ने षड्यंत्र के तहत जन्मदिन मनाने के बहाने से अपनी बेटी कनिका को 6 जुलाई को घर बुला लिया था। वह राई थाने के बाहर से बेटी को ले गया था और रोहतक में अपनी बुआ के पौत्र रिठाल निवासी वीरेंद्र को बुला लिया था। बाद में खेड़ी दमकन के पास कनिका की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

मामले में विजयपाल की गिरफ्तारी पर पता लगा कि उन्होंने शव को मेरठ में गंगनहर में फेंका था। जिसके चलते वीरवार सुबह दस बजे ही पुलिस उसे लेकर गंगनहर पर पहुंच गई थी। पुलिस ने गंगनहर में गोताखोरों की टीम लगाकर शव की तलाश शुरू की। हालांकि देर शाम तक शव के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के थानों से लावारिस शवों की जुटा रही जानकारी
गंगनहर में शव की तलाश करने के साथ ही पुलिस ने नहर के आसपास के थाना क्षेत्र की पुलिस से भी मदद मांगी है। पुलिस थानों से लावारिस शवों के बारे में जानकारी मांगी गई है। 6 जुलाई के बाद मिले शवों के बारे में पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने नहर के आसपास के गांवों के लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। गंगनहर में पानी का बहाव तेज होने से गोताखोरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वीरेंद्र की तलाश में दबिश दे रही पुलिस
वेदप्रकाश ने उसके पिता सहित चार लोगों पर कनिका की हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। कनिका ने भी वीडियो बनाकर अपने पिता व उनके चार दोस्तों से जान को खतरा बताया था। विजयपाल ने पूछताछ में अपनी बुआ के पौत्र वीरेंद्र के संलिप्त होने की बात बताई थी। जिस पर राई थाना पुलिस अब उसकी तलाश में जुट गई है। आरोपी वीरेंद्र के साथ मिलकर ही बेटी की हत्या के बाद उसके कपड़ों व अन्य सामान से भरा बैग सलीमसर गांव के पास जलाने की बात बताई थी।

वर्जन
पुलिस टीम गंगनहर में युवती के शव की तलाश करा रही है। एक टीम को आरोपी वीरेंद्र की गिरफ्तारी के लिए भेजा गया है। मामला पुराना है, जिसके चलते पुलिस गहनता से साक्ष्य जुटा रही है। शव की तलाश को हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
- बिजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, राई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed