{"_id":"6194011ef5477e26a35e5bfd","slug":"case-filed-against-contractor-and-plot-owner-in-case-of-falling-of-lens-sonipat-news-rtk6300491155","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेंटर गिरने के मामले में ठेकेदार और प्लॉट मालिक पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेंटर गिरने के मामले में ठेकेदार और प्लॉट मालिक पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में एनजीटी व सरकार के आदेश की अवहेलना कर लेंटर का निर्माण करने के आरोपी प्लॉट मालिक व ठेकेदार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। लेंटर का निर्माण करते हुए अचानक उसके गिरने से 11 मजदूर घायल हो गए थे। पुलिस ने मामले में मुख्य सिपाही के बयान पर मुकदमा दर्ज किया है।
कुंडली थाना में नियुक्त मुख्य सिपाही भूपेंद्र सिंह ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से औद्योगिक क्षेत्र में लेंटर गिरने की सूचना प्राप्त हुई थी। उसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां पर प्लॉट संख्या 52 में 400 वर्ग गज क्षेत्र में लेंटर लगाने का काम किया जा रहा था, जिसकी बल्ली टूट जाने से लेंटर गिर गया था। इससे 11 मजदूर घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल में पहुंचाया गया था। पुलिस जांच में पता लगा कि प्लॉट पवन खुल्लर के नाम है और यहां पर निर्माण रामप्रसाद ठेकेदार करा रहा था। एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के चलते निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है। उसके बावजूद आरोपी निर्माण करा रहे थे। इसको लेकर डीसी ने मंगलवार को ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज दर्ज करने के आदेश दिए थे। पुलिस ने मामले में मुख्य सिपाही की शिकायत पर प्लाट के मालिक और ठेकेदार के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम व सरकारी आदेश की अवहेलना का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं अस्पताल में भर्ती छह मजदूरों में से तीन को छुट्टी मिल गई है।