फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Careless driving hits an innocent child, child dragged for 50 meters

Sonipat News: लापरवाही से कार चला मासूम को मारी टक्कर, 50 मीटर तक घसीटा बच्चा

Mon, 26 May 2025 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Careless driving hits an innocent child, child dragged for 50 meters
फोटो :07: सोनीपत के सेक्टर-23 में बिजली के खंभे से टकराई दिख रही कार। स्रोत वीडियोग्रैब - फोटो : संवाद
सोनीपत। सेक्टर-23 में लापरवाह कार चालक ने घर के बाहर खड़े आठ वर्षीय मासूम को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बच्चा करीब 50 मीटर तक घिसटता चला गया।
विज्ञापन

आरोप है कि चालक तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था और वह पहले एक बाइक, फिर स्कूटी और झोपड़ी से टकराया, इसके बाद बच्चे को चपेट में ले लिया। इसके बाद कार खंभे से टकराकर रुकी। बच्चे को निजी अस्पताल में उपचार दिलवाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



सेक्टर-23 निवासी मंजीत ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि शनिवार शाम को उनका बेटा आरव (8) खेलने जाने के लिए घर से निकला था। वह घर के बाहर खड़ा होकर अपने दोस्त का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक कार विपरीत दिशा से आई।
विज्ञापन

चालक कार को लापरवाही व तेज गति से चला रहा था। चालक ने पहले बाइक, फिर स्कूटी और बाद में एक झोपड़ी को टक्कर मारी, उसके बाद घर के बाहर खड़े बेटे आरव को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उनका बेटा करीब 50 मीटर तक घिसटता हुआ चला गया। उनके बेटे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहीं, हादसे के बाद चालक की कार बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में बिजली का खंभा भी टूट गया, जिसके बाद चालक साथी के साथ भाग गया। मंजीत ने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार को जिग-जैग स्टाइल में चला रहा था



बच्चे के पिता का आरोप है कि आरोपी कार को जिग जैग स्टाइल में चला रहा था। एक स्कूटी सवार युवक उसकी वीडियो बना रहा था। चालक ने तेज गति से कार चला हादसा किया है। हादसे के बाद उनके बेटे को तुरंत अस्पताल में ले जाया गया।

टक्कर से बिजली का खंभा टूटा



मंजीत ने आरोप लगाया कि कार से चालक ने नियंत्रण खो दिया था। बेटे को टक्कर मारकर वह तेज गति से सड़क के दूसरी तरफ गया और खंभे में टकरा गया। टक्कर लगते ही खंभा टूट गया। खंभे से टकराकर ही कार रुक सकी। उसके बाद वह वहां से निकल गया।

सीसीटीवी में दिख रही घटना
मासूम को टक्कर लगने की घटना सीसीटीवी में दिख रही है। सीसीटीवी फुटेज में कार तेज रफ्तार में आकर खंभे से टकराते दिख रही है। एक अन्य फुटेज में घायल बच्चे को उठाकर बाइक सवार अस्पताल ले जाते दिख रहे हैं।

वर्जन

-मामले को लेकर शिकायत मिली है। मामले में जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी। -अमित कुमार, थाना सिटी सोनीपत

फोटो :07: सोनीपत के सेक्टर-23 में बिजली के खंभे से टकराई दिख रही कार। स्रोत वीडियोग्रैब

फोटो :07: सोनीपत के सेक्टर-23 में बिजली के खंभे से टकराई दिख रही कार। स्रोत वीडियोग्रैब- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed