फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Car riders looted cash and mobile after beating street vendors

Sonipat News: रेहड़ी संचालकों की पिटाई कर नकदी व मोबाइल लूट ले गए कार सवार

Wed, 11 Jan 2023 06:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Car riders looted cash and mobile after beating street vendors
सोनीपत रोड पर मंडी में सब्जी लेने जा रहे रेहड़ी संचालकों की पिटाई कर कार सवार युवक नकदी व मोबाइल लूट लिए। युवकों की कार पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी। पीड़ित ने वारदात की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से गांव कथूरा फिलहाल शास्त्री कॉलोनी निवासी राजेश ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-7 में सब्जी की रेहड़ी लगाते हैं। रोजाना की तरह मंगलवार तड़के करीब 5.30 बजे वह साथी जयभगवान के साथ रेहड़ी लेकर सब्जी लेने मंडी जा रहे थे। जब वह सोनीपत रोड पर टी-प्वाइंट के पास पहुंचे तो कार सवार चार युवकों में एक कार में बैठा रहा और तीन बिट्टे लेकर आए और उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद उनकी जेब से 8 हजार रुपये व उनका मोबाइल लूट लिया। उसके साथ ही जय भगवान की जेब से 3 हजार 900 रुपये लूट ले गए। उसके बाद तीनों युवक कार में सवार होकर भाग गए। कार पर कोई नंबर प्लेट भी नहीं लगी हुई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed