{"_id":"63cf71524791a3793b48d854","slug":"car-rider-crushed-dog-in-street-near-nanki-bai-gurudwara-in-sikka-colony-of-sonipat-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: कार सवार ने कुत्ते को कुचला, वीडियो वायरल, शिव नारायण सेवा समिति अध्यक्ष ने दी शिकायत, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: कार सवार ने कुत्ते को कुचला, वीडियो वायरल, शिव नारायण सेवा समिति अध्यक्ष ने दी शिकायत, केस दर्ज
Tue, 24 Jan 2023 11:19 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 24 Jan 2023 11:19 AM IST
सार
पुलिस को दी शिकायत में कहा गया है कि सोमवार को कार चालक ने सिक्का कॉलोनी में एक कुत्ते को कार से कुचल दिया। कार से कुचलने के बाद कुत्ता तड़पता रहा, लेकिन चालक कार से उतरकर उसे उपचार तक के लिए नहीं ले गया।
विज्ञापन
सोनीपत में कार सवार ने कुत्ते को कुचला।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
सोनीपत की सिक्का कॉलोनी में नानकी बाई गुरुद्वारा के पास कार सवार ने गली में एक कुत्ते को कुचल दिया। घटना की सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गई है। शिव नारायण सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष ने सेक्टर-27 थाना में शिकायत दी है। उनका आरोप है कि चालक कुत्ते को कुचलने के बाद कार से नीचे तक नहीं उतरा। पुलिस ने उनके बयान पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
शिव नारायण सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष मंजीत दहिया ने सेक्टर-27 थाना में शिकायत दी है कि सोमवार को कार चालक ने सिक्का कॉलोनी में एक कुत्ते को कार से कुचल दिया। कार से कुचलने के बाद कुत्ता तड़पता रहा, लेकिन चालक कार से उतरकर उसे उपचार तक के लिए नहीं ले गया। जिससे कुत्ते की तड़पकर मौत हो गई। मामले को लेकर सीसीटीवी फुटेज का वीडियो वायरल हो गया है। उन्हें मामले का पता लगा तो पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मंजीत दहिया के बयान पर कार चालक के खिलाफ भादंसं की धारा 429 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।