{"_id":"65f48d7ead418a271b0e0c6d","slug":"car-overturns-after-being-hit-pedestrian-dies-sonipat-news-c-197-1-snp1003-115398-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: टक्कर मारने के बाद पलटी कार, राहगीर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: टक्कर मारने के बाद पलटी कार, राहगीर की मौत
Fri, 15 Mar 2024 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 15 Mar 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
गोहाना। सोनीपत-गोहाना राष्ट्रीय राजमार्ग 352ए पर स्थित लाठ-जौली नहर के पास पैदल जा रहे युवक को कार ने टक्कर मार दी। युवक हाईवे के किनारे गेहूं के खेत में जाकर गिरा तो कार भी उसके ऊपर ही जाकर पलट गई। कार के नीचे दबने से युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
गांव खेड़ी दमकन निवासी अनिल अपने चचेरे भाई अजय के साथ काम के सिलसिले में गांव बीधल गए थे। काम पूरा होने के बाद दोनों पैदल वापस गांव आ रहे थे। जब वह निर्माणाधीन गोहाना-सोनीपत राष्ट्रीय राजमार्ग-352ए पर लाठ-जौली के बीच नहर के पास पहुंचे तो गोहाना की तरफ से आई कार ने अजय को टक्कर मार दी। अजय हाईवे के किनारे गेहूं के खेत में जा गिरे। कार भी अनियंत्रित होकर उनके ऊपर जाकर पलट गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक मौके से भाग गया। इसके वह अपने चचेरे भाई को गांव खानपुर कलां स्थित राजकीय महिला मेडिकल कालेज के अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने अनिल की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच आंरभ कर दी है।