फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Car overturned four times after collision, six injured

Sonipat News: टक्कर के बाद चार बार पलटी कार, छह घायल

Sun, 22 Jun 2025 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 22 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Car overturned four times after collision, six injured
फोटो : 16: सोनीपत के मुरथल के पास हुए हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। स्रोत पाठक
मुरथल। जीटी रोड पर मोहन कंबोज ढाबा के पास शुक्रवार शाम को तेज रफ्तार कार ने वैगन आर कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैगन आर कार चार पलटी मारकर घिसटती चली गई।
विज्ञापन

हादसे में वैगन आर सवार एक ही परिवार के छह लोग जख्मी हुए हैं। घायलों में 10 महीने की बच्ची भी शामिल है।
हादसे में एक्सयूवी का चालक को भी मामूली चोट आई है। खुद को विधायक का आदमी बता चालक वहां पर कार्रवाई न करने की धमकी दी। हादसे को लेकर कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

झज्जर जिले के गांव खेड़का गुज्जर निवासी मनीष कुमार वैगन आर कार में सवार होकर परिवार के छह सदस्यों के साथ शुक्रवार को अपने जीजा के यहां पंजाब के जीरकपुर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब वह जीटी रोड पर मोहन कंबोज ढाबा के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार एक्सयूवी कार सवार ने जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के बाद वैगनआर कार चार बार पलटने के बाद काफी दूर तक घिसटती चली गई। हादसे में मनीष, उनका 13 साल का भतीजा चंद्रिका, छह साल का देवांश, मां सुनीता, बहन प्रियंका व दस माह की बच्ची प्रनवी घायल हो गए।
राहगीरों ने पुलिस की मदद से सभी घायलों को कार से निकालकर निजी अस्पताल में पहुंचाया।
हादसे के बाद एक्सयूवी के चालक को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह खुद को विधायक का आदमी बताते हुए धमकाते देकर वहां से चला गया।
पुलिस ने मनीष की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एसआई सुल्तान सिंह ने कहा कि आरोपी कार चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed