फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Car looted by showing gun to taxi driver, case registered

Sonipat News: टैक्सी चालक को पिस्तौल दिखाकर कार लूटी, केस दर्ज

Tue, 24 Sep 2024 06:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 24 Sep 2024 06:53 AM IST
विज्ञापन
Car looted by showing gun to taxi driver, case registered
राई। कुंडली स्थित उषा टावर के पास टैक्सी चालक को पिस्तौल दिखाकर बदमाश उनकी कार लूट ले गए। पीड़ित कार को सड़क किनारे रोककर आराम कर रहे थे। कुंडली थाना पुलिस ने चालक के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के नोएडा स्रूथित सदपुर कॉलोनी निवासी अरविंद कुमार ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से मैनपूरी यूपी के रहने वाले हैं। वह अपनी कार को टैक्सी में चलाते हैं। वह अशोका विश्वविद्यालय में सवारी लेकर आए थे।
विज्ञापन

जब वह सवारी छोड़कर वापस जाने लगे तो नींद आ गई। उसने उषा टावर के पास कार को रोक दिया। वह कार के अंदर ही सो गए। इस बीच तड़के तीन बजे तीन-चार युवक उनकी कार के पास आए। उन्होंने उनकी कार की खिड़की खोली और सीधा गर्दन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी गर्दन को दबा दिया। एक युवक गोली मारने की धमकी देने लगा। वह उनकी कार की चाबी छीनकर गाड़ी लेकर भाग गए। इससे पहले विरोध करने पर पिटाई कर दी। उसे कार से नीचे फेंक दिया।

उन्हें एक ऑटो चालक ने संभाला। कार में उनका पर्स व सामान था। उसने कुंडली थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस जांच कर रही है और सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed