{"_id":"68b20e9ad119a5c65e0cff20","slug":"car-looted-at-gunpoint-accused-arrested-sonipat-news-c-197-1-snp1001-141457-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पिस्तौल के दम पर कार लूटी, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पिस्तौल के दम पर कार लूटी, आरोपी गिरफ्तार
Sat, 30 Aug 2025 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 46 : सोनीपत में गोहाना पुलिस की गिरफ्त में कार लूट के आरोपी। स्रोत पुलिस प्रवक्ता
सोनीपत। रोहतक से गाड़ी किराए पर लाने के बाद आरोपियों ने तीन दिन तक उसे वापस नहीं किया। गाड़ी मालिक गोहाना आया तो आरोपियों ने पिस्तौल के दम पर दूसरी गाड़ी भी लूट ली। हालांकि सूचना मिलने के बाद एक्टिव हुई पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपी किराए पर लग्जरी वाहन लाने के बाद उससे शराब की तस्करी करते हैं।
गांव मदीना का अमन और रोहतक में गांव चमारिया का अजय गाड़ियों को किराये पर देते हैं। उनका रोहतक में वीटा चौक के पास कार्यालय है। अमन ने पुलिस को बताया कि 23 अगस्त को जींद के गांव सिवानामाल निवासी मोहित कार्यालय आया और वृंदावन घूमने जाने के लिए ब्रेजा गाड़ी को किराये पर ली। उसका साथ एक साथी और था । दोनों गाड़ी लेकर चले गए। तीन दिन तक वापस नहीं आए तो 26 अगस्त को उन्होंने मोहित के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। मोहित ने बताया कि वह किसी काम से बिहार आया है, लेकिन जब जीपीएस से लोकेशन देखी तो गाड़ी मुजफ्फरपुर बिहार में मिली। 28 अगस्त को लोकेशन देखी तो गाड़ी गोहाना की चोपड़ा कालोनी में मिली। अमन अपने साथी रोहतक में गांव मडौदी के सागर, गांव मदीना के कमलजीत, मोखरा के पंकज व निगांणा के अंकित के साथ स्विफ्ट कार से चोपड़ा कालोनी गोहाना पहुंचे। वहां उनकी ब्रेजा खड़ी मिली। उसी समय मकान के अंदर से आए दो युवकों ने अपनी पहचान गांव सिवानामाल के अमन व झज्जर में गांव डाबौदा के आशीष के रूप में बताई। उन्होंने ब्रेजा की चाबी मांगी तो कहा कि महम फाटक के पास हमारा आफिस है, वहां पर आपको गाड़ी व किराया देंगे। इसके बाद वे सभी ब्रेजा व स्विफ्ट में महम फाटक के पास पहुंचे। अमन व आशीष ने फोन करके अपने साथी मोहित, अमित व एक अन्य को बुला लिया। अमन के अनुसार अमित ने उनकी कनपटी पर रिवाल्वर रखकर स्विफ्ट की चाबी ली और उसके बाद वे सभी कार लेकर फरार हो गए। अमन ने पुलिस को सूचना दी। स्विफ्ट में भी जीपीएस सिस्टम लगा था। पुलिस ने उसके आधार पर बदमाशों का पीछा शुरू किया। बदमाशों को बहादुरगढ़ के पास से गिरफ्तार किया गया। एसीपी राहुल देव ने बताया कि बदमाश मोहित, अमन, अमित, आशीष और दीपांशु को गिरफ्तार किया गया है। बदमाश गाडिय़ां किराये पर लेकर चंडीगढ़ से बिहार में शराब सप्लाई करते थे।शनिवार कोआरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।