Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Car hits e-rickshaw; driver dies

Sonipat News: कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक की मौत

Sun, 15 Nov 2026 05:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
Car hits e-rickshaw; driver dies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। जाहरी फ्लाईओवर के नीचे तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। हादसे के समय उसका बेटा बाइक पर पीछे चल रहा था। बेटा उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचा, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।

बिहार के जिला समस्तीपुर गांव हरदिया हॉल शास्त्री कॉलोनी निवासी राहुल ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि शनिवार दोपहर पिता फूल कुमार (56) ई-रिक्शा लेकर जाहरी फ्लाईओवर के नीचे पुलिया से निकल रहे थे। जाहरी चौक की तरफ से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही सफेद स्विफ्ट कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा सड़क पर गिर गया और उनके पिता दूर जा गिरे। हादसे में उनकी गर्दन और शरीर पर काफी चोटें आईं। वह पिता को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल सोनीपत लेकर पहुंचे। गर्दन में अधिक दर्द होने के कारण वह उन्हें निजी अस्पताल भी लेकर गए, लेकिन बाद में वापस नागरिक अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने उनके पिता फूल कुमार को मृत घोषित कर दिया। युवक ने कार का नंबर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की। सदर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed