{"_id":"652b64c8f072aa0f42005ed5","slug":"car-driver-hit-constable-and-carried-him-on-bonnet-for-one-and-a-half-kilometers-in-sonipat-2023-10-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: गाड़ी चालक ने हवलदार को मारी टक्कर... डेढ़ किमी तक बोनट पर ही ले गया, चिल्लाने के बाद भी न रोकी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: गाड़ी चालक ने हवलदार को मारी टक्कर... डेढ़ किमी तक बोनट पर ही ले गया, चिल्लाने के बाद भी न रोकी कार
Sun, 15 Oct 2023 10:11 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 15 Oct 2023 10:11 AM IST
सार
सोनीपत में महाराणा प्रताप चौक के पास जांच के लिए रोकने पर गाड़ी चालक ने हवलदार को टक्कर मार दी। इसके साथ ही वह हवलदार को बोनट पर लटका कर डेढ़ किमी दूर आईटीआई चौक तक ले गया। चिल्लाने पर भी उसने गाड़ी नहीं रोकी।
विज्ञापन
car driver hit constable
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराणा प्रताप चौक के पास शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े 6 बजे जांच के लिए रोकने पर क्रेटा गाड़ी चालक ने हवलदार को टक्कर मार दी। हवलदार जान बचाने के लिए गाड़ी के बोनट पर लटके तो चालक ने क्रेटा दौड़ा ली। वह उन्हें डेढ़ किमी दूर आईटीआई चौक तक ले गया। थाना प्रभारी ने पीछा कर आईटीआई चौक के पास गाड़ी को ओवरटेक कर रुकवाया और आरोपी गाड़ी चालक को काबू कर लिया।
सेक्टर-27 थाने में तैनात हवलदार राकेश ने बताया कि शुक्रवार देर शाम कुछ लुचेरों के एक्सयूवी में महाराणा प्रताप चौक के पास से गुजरने की सूचना थी। गाड़ी का नंबर एचआर-26 वाईजेड 40 बताया गया था। इस बीच सेक्टर-14-15 रोड की तरफ से क्रेटा गाड़ी वहां पर पहुंची। पुलिस ने क्रेटा को एक्सयूवी समझकर रोक लिया।
गाड़ी के अंत में 40 नंबर था, जिसके शीशों पर काली फिल्म लगी होने के कारण भीतर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। हवलदार राकेश गाड़ी के सामने खड़े हो गए। इसी बीच चालक ने अचानक गाड़ी चला दी और हवलदार राकेश को टक्कर मार दी। जान बचाने के लिए हवलदार गाड़ी के बोनट पर लटक गए।
विज्ञापन
चालक ने गाड़ी को भगा लिया और आउटर पर सेक्टर-12 रोड की तरफ ले गया। थाना प्रभारी ने पुलिस गाड़ी में सवार होकर उसका पीछा किया। हवलदार ने बताया कि वह भी चिल्लाते हुए चल रहे थे। इस पर अन्य लोग भी गाड़ी लेकर क्रेटा का पीछा करने लगे। जब वह आईटीआई चौक के पास पहुंचे तो थाना प्रभारी ने ओवरटेक कर उसे पकड़ लिया।

आरोपी इंद्रा कॉलोनी के आशु के खिलाफ हत्या की कोशिश व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गाड़ी भी कब्जे में ले ली।
मुख्य सिपाही राकेश की शिकायत पर गाड़ी चालक के खिलाफ हत्या की कोशिश और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। क्रेटा गाड़ी भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है। - इंस्पेक्टर डॉ. सुनील कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर-27