फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Car crashes into tree after herd of nilgai suddenly appears; INLD leader injured.

Sonipat News: नीलगायों का झुंड अचानक सामने आने पर पेड़ से टकराई कार, इनेलो नेता घायल

Sat, 20 Jun 2026 03:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 20 Jun 2026 03:47 AM IST
विज्ञापन
Car crashes into tree after herd of nilgai suddenly appears; INLD leader injured.
गोहाना। महम रोड पर भंडेरी गांव के पास वीरवार रात को नीलगायों का झुंड अचानक सामने आने से कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में इनेलो के जिला महासचिव आनंद शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन

गांव छपरा के आनंद शर्मा वीरवार रात करीब साढ़े 11 बजे कार से गोहाना से गांव लौट रहे थे। जब वे भंडेरी गांव के पास पहुंचे तो अचानक नीलगायों का झुंड सड़क पर आ गया। दो नीलगाय सुरक्षित सड़क पार करके खेत में चली गईं और एक नीलगाय गाड़ी से टकराकर निकली।
विज्ञापन

नीलगाय को बचाने के प्रयास में आनंद शर्मा संतुलन खो बैठे। संतुलन बिगड़ने के बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर सफेदे के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में आनंद शर्मा की आंख और छाती पर गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के दौरान गाड़ी के एयरबैग खुल गए जिससे उनकी जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed