{"_id":"682cdbb5edb9f59e280edbb1","slug":"car-collides-with-tree-while-saving-animals-driver-dies-sonipat-news-c-197-1-snp1003-136916-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पशु बचाने में कार पेड़ से टकराई, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पशु बचाने में कार पेड़ से टकराई, चालक की मौत
Wed, 21 May 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 21 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। राष्ट्रीय राजमार्ग-334बी पर पशुओं को बचाने के प्रयास में कार का संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक की मौत हो गई।
गांव थाना खुर्द निवासी देवेंद्र कुमार ने बताया कि उनका भतीजा प्रवीण अपनी कार लेकर किसी काम से सोनीपत गया हुआ था। काम निपटाकर जब वह थाना खुर्द लौट रहा था तो कंवाली मोड़ के पास अचानक कार के आगे पशु आ गए। ऐसे में प्रवीन ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, तो कार का संतुलन बिगड़ गया। कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में प्रवीण बुरी तरह घायल हो गया। उसे सोनीपत के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।