फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Car collided with another car, mother, daughter and driver injured

Sonipat News: कार ने दूसरी कार को मारी टक्कर, मां-बेटी व चालक घायल

Mon, 24 Feb 2025 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 24 Feb 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Car collided with another car, mother, daughter and driver injured
गोहाना। जींद-गोहाना ग्रीनफील्ड हाईवे स्थित ईशापुर खेड़ी गांव के निकट निकासी स्थान (एग्जिट प्वाइंट) के पास एक कार ने विपरीत दिशा से आकर दूसरी कार में टक्कर मार दी। हादसे में एक कार में सवार मां-बेटी और चालक घायल हो गए। तीनों को अस्पताल ले जाया गया। मौके पर पहुंची बरोदा थाना पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जींद के अर्बन एस्टेट निवासी अधिवक्ता पूनम राव ने दी शिकायत में बताया कि वह बेटी रौनक के साथ सेंट्रो कार में ग्रेटर नोएडा जा रही थी। कार को चालक इंद्र चला रहा था। रौनक आगे की सीट पर बैठी थी और वह पीछे की सीट पर। वह जब जींद-गोहाना ग्रीन फील्ड हाईवे पर ईशापुर खेड़ी गांव के निकट पहुंचे तो एग्जिट प्वाइंट से गलत तरफ से प्रवेश कर तेज रफ्तार टाटा अल्ट्रोज कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। अल्ट्रोज में सवार चालक व उनका साथी कार को मौके पर छोड़ कर भाग गए। हादसे की सूचना के बाद पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने तीनों को गोहाना के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उनको पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने टाटा एल्ट्रोज कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed