{"_id":"64dd21a4ce0994016a0cfffa","slug":"car-collided-from-behind-in-canter-woman-died-couple-injured-sonipat-news-c-197-1-snp1003-4607-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कैंटर में पीछे से टकराई कार, महिला की मौत, दंपती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कैंटर में पीछे से टकराई कार, महिला की मौत, दंपती घायल
Thu, 17 Aug 2023 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। गोहाना-जींद सड़क पर धर्म कांटे के पास कैंटर में पीछे से कार टकरा गई। हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई, जबकि दंपती घायल हो गए। परिजनों के बयान पर शहर थाना पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
गांव बुटाना के अमित ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी कोमल की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। वह अपनी ताई कमलेश के साथ पत्नी को कार में लेकर गोहाना जा रहा था। वह जब शहर में धर्म कांटे के निकट पहुंचा तो कार के आगे-आगे कैंटर चल रहा था। वह जब कैंटर को ओवरटेक करने लगे तो चालक ने अचानक कैंटर उनकी कार की तरफ मोड़ दिया। इससे कार कैंटर के पिछले हिस्से में जा टकराई। कार में सवार अमित, उनकी पत्नी कोमल और ताई कमलेश को काफी चोटें आई हैं। तीनों को पीजीआई, रोहतक ले जाया गया। वहां पर कमलेश को मृत घोषित कर दिया। अमित की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।