फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   car accident with person going on scooty with daughter in law, dies

पुत्रवधू के साथ स्कूटी पर जा रहे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
car accident with person going on scooty with daughter in law, dies
सोनीपत। गांव माछरी के पास स्कूटी सवार व्यक्ति व उसकी पुत्रवधू को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई और उसकी पुत्रवधू घायल हो गई। पुलिस ने व्यक्ति के बेटे के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मूलरूप से गांव निंदाना फिलहाल एकता कालोनी गोहाना के रहने वाले देवेंद्र ने बताया कि मंगलवार को उसका पिता रामफल व उसकी पत्नी सविता स्कूटी पर सवार होकर सोनीपत गए थे। जब वह सोनीपत से वापस लौट रहे थे तो गांव माछरी के पास उसके पिता की स्कूटी को कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में उसके पिता की मौत हो गई और उसकी पत्नी सविता गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद पहुंची मोहाना थाना पुलिस ने शव का पोसटमार्टम कराया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed