फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cantor driver's mobile, money and gas cylinder looted by showing knife, case against three

Sonipat News: चाकू दिखाकर कैंटर चालक का मोबाइल, रुपये व गैस सिलिंडर लूटा, तीन पर मुकदमा

Sat, 24 Dec 2022 06:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Cantor driver's mobile, money and gas cylinder looted by showing knife, case against three
राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर गांव बड़ी के निकट वीरवार सुबह कार सवार तीन युवकों ने कैंटर चालक को चाकू दिखाकर लूट लिया। कैंटर चालक ने इसकी शिकायत बड़ी औद्योगिक क्षेत्र थाने में दी।
विज्ञापन

बिहार के समस्तीपुर जिले के गांव मुजोना फिलहाल पानीपत के सांई कॉलोनी ऊझा गेट निवासी नरेश कुमार ने बताया कि वह पानीपत से कैंटर में कंबल के बोरे लोड कर गुरुग्राम जा रहा था। तड़के करीब साढ़े चार बजे वह गांव बड़ी के पास पहुंचा तो कैंटर खराब हो गया। वह उसे सड़क के किनारे खड़ा कर उसमें बैठा था। इसी दौरान कार सवार तीन युवक आए और खुद को टोल प्लाजा वाले बताकर दरवाजा खोलने के लिए कहा। उसने दरवाजा खोला तो एक युवक ने चाकू दिखाकर उनकी पिटाई की और मोबाइल छीन लिया। दूसरे युवक ने उन्हें तलवार दिखाई और तीसरे युवक ने उनकी जेब से करीब 5200 रुपये और कैंटर में रखा गैस सिलिंडर लूट लिया। पुलिस ने कैंटर चालक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार का कहना है कि पुलिस लूटपाट करने वालों का जल्द ही पता लगा कर उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed