फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   canter fire at kgp toll plaza, driver jumped into helper and saved lives.

केजीपी पर टोल प्लाजा के पास कैंटर में लगी आग, चालक व क्लीनर ने कूदकर बचाई जान

Tue, 04 Feb 2020 06:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
canter fire at kgp toll plaza, driver jumped into helper and saved lives.
केजीपी टोल के पास आग से कैंटर के जलकर क्षतिग्रस्त होने को लेकर जानकारी देता मालिक व अन्य। - फोटो : Sonipat
कुंडली (सोनीपत)। केजीपी एक्सप्रेस-वे पर टोल प्लाजा के पास खड़े कैंटर में अचानक लग गई। कैंटर के इंजन से धुआं उठता देख चालक व हेल्पर ने कूदकर जान बचाई। उसके बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन काबू नहीं पाया जा सका। बाद में जेसीबी बुलाकर मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया गया। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची आग पर काबू पा लिया गया था। कैंटर मालिक ने केजीपी पर सुविधा नहीं होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कैंटर चालक रजनीश ने बताया कि वह सोमवार को अपने कैंटर में सिल्वर प्लेट लेकर पानीपत से यूपी के बागपत जिले के खेकड़ा के पास गया था। उसके साथ हेल्पर अशोक भी था। वह वहां से वापस पानीपत जाने के लिए निकले थे। वह मंगलवार तड़के करीब तीन बजे जब वह केजीपी टोल प्लाजा पर पहुंचे तो उसे नींद आने लगी। जिस पर उन्होंने कैंटर को टोल प्लाजा के पास ही रोक दिया और अंदर ही केबिन में सो गए। करीब एक घंटे बाद जब उसकी आंख खुली तो इंजन से धुआं निकल रहा था। आग लगने का पता लगते ही वह कैंटर से बाहर कूद गए और बैटरी के तार हटा दिए। इसके बाद भी आग बढ़ने लगी। उन्होंने कैंटर में रखे दो सिलिंडर से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया। जिस पर उसने मामले टोल कर्मियों को भी अवगत कराया। इसके बाद उसने पास से एक जेसीबी चालक को बुलवाया। चालक ने हाईवे किनारे से मिट्टी खोदकर कैंटर पर डाली। जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसी बीच राई से फायर टेंडर भी पहुंचा, लेकिन तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। आग से कैंटर के आगे के टायर, इंजन व अन्य सामान जलकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उसने मामले की सूचना कैंटर मालिक गांव ढोडपुर निवासी नरेश को दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। उन्होंने टोल पर आगजनी होने पर किसी तरह की मदद नहीं मिलने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

टोल पर आगजनी से निपटने को नहीं कोई सुविधा
कैंटर मालिक नरेश कुमार ने आरोप लगाया कि भारी भरकम राशि खर्च कर तैयार किए गए केजीपी पर कोई सुविधा नहीं है। हाईवे टूट चुका है। उसके कैंटर में केजीपी टोल के पास आग लग गई। टोल के पास होते हुए आग पर काबू पाने के लिए कोई मदद नहीं मिल सकी। जिससे उसका नुकसान कई गुना बढ़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले ही ट्रांसपोर्ट का काम मंदी से गुजर रहा है। ऐसे में आगजनी से उसे ज्यादा नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
तड़के टोल प्लाजा के पास कैंटर में आग लगने की सूचना मिली थी। जिस पर तुरंत टीम गाड़ी लेकर मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक जेसीबी से मिट्टी डालकर आग पर काबू पा लिया गया था। चालक-हेल्पर पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

-पवन कुमार, फायर ब्रिगेड कर्मी, राई।

 केजीपी टोल प्लाजा के पास आग पर काबू पाने के लिए कैंटर पर डाली गई मिट्टी।

केजीपी टोल प्लाजा के पास आग पर काबू पाने के लिए कैंटर पर डाली गई मिट्टी।- फोटो : Sonipat

 केजीपी टोल प्लाजा के पास जलता कैंटर।

केजीपी टोल प्लाजा के पास जलता कैंटर।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed