{"_id":"683f4e2fc76528ae73094fd2","slug":"canter-caught-fire-due-to-sparking-in-wires-driver-and-owner-saved-their-lives-by-jumping-sonipat-news-c-197-1-snp1003-137522-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: तारों में स्पार्किंग से कैंटर में लगी आग, चालक और मालिक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: तारों में स्पार्किंग से कैंटर में लगी आग, चालक और मालिक ने कूदकर बचाई जान
Wed, 04 Jun 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो 18: सोनीपत के गांव सिलाना के पास आग लगने के दौरान जला कैंटर। स्रोत: पुलिस
खरखौदा। सिसाना-गोहाना मार्ग पर सिलाना गांव के पास सोमवार देर रात अचानक चलते हुए कैंटर में आग लग गई। चालक और मालिक ने कूद कर अपनी जान बचाई। कैंटर का काफी हिस्सा आग से जल गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
जींद के सफीदों निवासी सुमित ने बताया कि वह किसी काम से छिन्नौली आ रहे थे। कैंटर को उनका चालक छिन्नौली गांव निवासी बबिंद्र चला रहा था। जब वह सिलाना-सिसाना के बीच में पहुंचे तो अचानक कैंटर के तारों में स्पार्किंग होने से गाड़ी के इंजन व केबिन में आग लग गई। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह बढ़ती चली गई। दोनों ने कैंटर से कूदकर जान बचाई। आग लगने से कैंटर का इंजन, केबिन, एसी, टायर, गाड़ी की सीट जल गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची, जो मामले की जांच कर रही है।