फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   cane news

टरबाइन खराब होने से भड़के किसान

Mon, 15 Feb 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Mon, 15 Feb 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
cane news
गांव आहुलाना स्थित चौ. देवीलाल शुगर मिल में उस समय किसानों का गुस्सा फूट पड़ा, जब एक ही सप्ताह में दो बार मिल की टरबाइन खराब होने से गन्ने की पेराई धीमी हो गई। किसानों ने मिल प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इतना ही नहीं पांच मिनट तक पेराई भी बंद करा दी। किसानों का आरोप है कि मिल शुरू होने से पहले मेंटिनेंस में लगे ढाई करोड़ रुपये में घोटाला हुआ है। इसी के चलते टरबाइन बार-बार खराब हो रही है। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही कैन मैनेजर और ओबीसी निगम बोर्ड के चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा ने मौके पर पहुंचकर किसानों को शांत करवाया।
विज्ञापन

 प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाकियू के कथूरा मंडल प्रधान कृष्ण मलिक ने बताया कि सैकड़ों की संख्या में पिछले तीन दिन से किसान मिल में गन्ना लेकर आए हैं। गन्ने की धीमी पेराई से किसानों को दिक्कत हो रही है। जब इसके बारे में अधिकारियों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि ब्लेड खराब होने से एक टरबाइन रुकी है और दूसरे पर धीमा काम चल रहा है। किसानों का कहना है कि इससे तीन दिन पहले भी टरबाइन खराब हो गई थी, लेकिन कर्मचारियों ने उसकी मरम्मत कर दी। इसके बाद वह फिर से खराब हो गई। किसानों का आरोप है कि जब मिल शुरू करने से पहले ढाई करोड़ रुपये से मरम्मत की गई थी तो बावजूद उसके टरबाइन खराब हो रही है। जिससे साफ जाहिर होता है कि मरम्मत के नाम पर धांधली की गई है। इतना ही नहीं मिल में किसानों के लिए पीने के लिए पानी तक नहीं है। किसानों ने जमकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना पाकर ओबीसी निगम बोर्ड के चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा, कैन मैनेजर मंजीत दहिया और वरिष्ठ समाज सेवी इंद्रजीत विरमानी मौके पर पहुंचे और किसानों को शांत करवाया। इस मौके पर अशोक लठवाल, भगत सिंह, रमेश, कृष्ण, नरेंद्र, बिजेंद्र, विकास, सुरेंद्र, अमन व सुभाष आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


क्या बोले केन मैनेजर
केन मैनेजर मंजीत दहिया ने बताया कि टरबाइन पुरानी होने से ब्लेड टूट गए हैं। शाम तक इनकी मरम्मत कराकर सुबह शुरू कर दी जाएगी। इसके अलावा दूसरी टरबाइन से पेराई का काम जारी है। जिसके चलते का धीमा हो रहा है। पीने के पानी पर उन्होंने कहा कि कई बार बिजली नहीं आने से पानी नहीं आता। वहीं उन्होंने मिल में किसी भी धांधली के न होने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम तक ठीक हो जाएगी टरबाइन : रामचंद्र जांगड़ा
ओबीसी निगम के चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा ने बताया कि कैन मैनेजर व अधिकारियों से बातचीत हो गई है। टेक्निकल फाल्ट होने के कारण टरबाइन रुकी हुई है। शाम तक यह ठीक हो जाएगी और ठीक होते ही पेराई का काम तेजी से शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed