{"_id":"6813d1108a4bbe932800a7fa","slug":"candle-march-taken-out-in-protest-against-pahalgam-attack-sonipat-news-c-197-1-snp1008-136043-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पहलगाम हमले के विरोध में निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पहलगाम हमले के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
Fri, 02 May 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 02 May 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
फोटो 28- सोनीपत के सुभाष चौक पर कैंडल मार्च के दौरान पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों
सोनीपत। पेंशन बहाली संघर्ष समिति ने कैंडल मार्च निकालकर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी।
विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बस अड्डा से देवीलाल चौक, मामा-भांजा चौक, गीता भवन, रेलवे रोड से सुभाष चौक तक कैंडल मार्च निकाला। सभी ने केंद्र सरकार से मामले में जल्द कार्रवाई करने की मांग की।
कैंडल मार्च का नेतृत्व पेंशन बहाली संघर्ष समिति के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. प्रमोद ईष्टकान व प्रदेश उपाध्यक्ष देवराज बाल्यान ने किया। उन्होंने बताया कि 1 मई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर कार्यक्रम रखा गया था।
कार्यक्रम में देशभर से अधिकारी व कर्मचारी शामिल होने वाले थे, लेकिन समिति ने पहलगाम में आतंकी हमले व निर्दोष पर्यटकों के मारे जाने के चलते कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। पहलगाम के आतंकी हमले से सभी देश वासियों में रोष है। उनका सरकार को संदेश हैं कि देश का हर कर्मचारी व अधिकारी आतंकवाद के खिलाफ सरकार के साथ है। सरकार हमले के दोषी लोगों को जल्द सबक सिखाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अर्द्धसैनिक बल के जवानों की सामाजिक सुरक्षा का ध्यान रखते हुए उनकी पुरानी पेंशन लागू की जाए। अग्निवीर की जगह पहले की तरह भर्ती की जाए।
मार्च में जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल, जिला महिला विंग प्रभारी गीता राजपूत, मोनिका, जिला सह कोषाध्यक्ष राहुल, जिला सचिव राजेश वशिष्ठ, अमरजीत, वीरेंद्र दहिया, मनोज भोला मौजूद रहे।