फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cancer patients will be able to get chemotherapy in the Civil Hospital, Day Care Cancer Centre inaugurated

Sonipat News: कैंसर मरीजों की नागरिक अस्पताल में हो सकेगी कीमोथैरेपी, डे केयर कैंसर सेंटर का उद्घाटन

Wed, 11 Feb 2026 08:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 11 Feb 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
Cancer patients will be able to get chemotherapy in the Civil Hospital, Day Care Cancer Centre inaugurated
फोटो 17: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में डे-केयर कैंसर सेंटर के उद्घाटन पर रिबन काटते उपायुक्त सुश
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल में बुधवार को डे केयर कैंसर सेंटर (डीसीसीएस) की शुरुआत की गई। एक सप्ताह पहले 4 फरवरी को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को वर्चुअल इसका उद्घाटन करना था मगर कार्यक्रम स्थगित हो गया था।
बुधवार को उपायुक्त सुशील सारवान ने फीता काटकर छह बिस्तर के डे केयर कैंसर सेंटर की शुरुआत की। अब यहां पर कैंसर रोगियों की कीमोथैरेपी की जा सकेगी। पीजीआई से प्रशिक्षण लेने वाले डॉ. संदीप शर्मा कीमोथैरेपी करेंगे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में साढ़े चार साल से कैंसर विशेषज्ञ नहीं हैं। इसकी वजह से कैंसर के मरीजों की कीमोथैरेपी नहीं हो पा रही थी। अस्पताल के गैर संचारी रोग (एनसीडी) क्लीनिक में रोजाना 100 से ज्यादा संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग डॉ. वृंदा करती हैं। जब पीड़ित मरीज कैंसर के तीसरे व चौथे चरण पर पहुंच जाता है तो उस समय उन्हें पैलिएटिव केयर (प्रशामक देखभाल) दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल पहले हुई थी घोषणा
लोकसभा में 1 फरवरी 2025 को केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से देश के सभी जिला अस्पतालों में डे केयर कैंसर सेंटर (डीसीसीएस) खोलने की घोषणा की गई थी। फिलहाल इस सेंटर को सर्जिकल वार्ड के आईसीयू में चालू किया है। उसके बाद इस सेंटर को मेडिकल वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

पीजीआई के कैंसर विभाग में होगा पंजीकरण
जिला नागरिक अस्पताल में अब कैंसर से पीड़ित मरीजों का इलाज स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगा लेकिन इसका पंजीकरण रोहतक पीजीआई के कैंसर विभाग में कराना अनिवार्य होगा। पीजीआई के विशेषज्ञ जांच के बाद तय करेंगे कि मरीज को किस प्रकार का कैंसर है और किस चरण में है। पहली कीमोथैरेपी पीजीआई रोहतक में की जाएगी। उसके 21 दिन बाद पीजीआई के चिकित्सक जांच के बाद मरीजों को संबंधित जिला अस्पताल में भेजेंगे।

उपायुक्त ने कहा कि इसकी स्थापना से कैंसर मरीजों को बड़ी राहत मिली है। सिविल सर्जन डाॅ. ज्योत्सना ने बताया कि अब तक जिले में 576 कैंसर मरीजों के निशुल्क बस यात्रा पास बनाए जा चुके हैं। 346 मरीजों को पेंशन दी जा रही है। उनके साथ उप सिविल सर्जन डॉ. स्वराज चौधरी, उप चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. गिन्नी लांबा, डाॅ. प्रवीन ढोचक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed