{"_id":"60eb3e658ebc3e8596089b2d","slug":"cancer-patient-road-accident-insurence-accused-arrested-sonipat-news-rtk6172096151","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर पीड़ित की मौत को सड़क हादसा दिखाकर क्लेम हड़पने के मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर पीड़ित की मौत को सड़क हादसा दिखाकर क्लेम हड़पने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राई। कैंसर पीड़ितों की मौत के बाद उसे हादसा दिखाकर क्लेम लेने के मामले में एएसपी निकिता खट्टर की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पानीपत के सेक्टर-29 थाना क्षेत्र का रहने वाला सोमबीर उर्फ सोमा है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
अपोलो हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड व एचडीएफसी ईआरजीओ हेल्थ इंश्योरेंस लिमिटेड के चीफ मैनेजर विनीत जैन ने 3 मार्च, 2020 को राई थाना पुलिस को बताया था कि कैंसर बीमारी से पीड़ित लोगों का बीमा कराकर उनकी मौत के बाद गिरोह के सदस्य उसे हादसे में मौत दिखाकर क्लेम लेते हैं। इसमें गिरोह के सदस्य पुलिस से लेकर पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों तक से मिलकर धोखाधड़ी करते हैं। वह बीमा राशि हड़प लेते हैं। उन्होंने वर्ष 2019 के पानीपत के चार मामलों का जिक्र किया है। चारों की मौत के बाद बीमा राशि के लिए आवेदन किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। पानीपत के महेंद्र कुमार की मौत के बाद उसे हादसा दिखाकर क्लेम लेने के मामले में पुलिस ने अब उसके परिचित सोमबीर को गिरफ्तार किया है। उसने ही गैंग के मास्टर माइंड पवन भौरिया से मिलकर गड़बड़झाला किया था। पवन को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर इस तरह के मामलों का खुलासा किया था। राई थाना पुलिस ने इस मामले में पवन को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की थी। एएसपी निकिता खट्टर ने आरोपी सोमबीर उर्फ सोमा को गिरफ्तार कर लिया है।