{"_id":"65a52ad8606615f86f06bf9d","slug":"campaign-against-electricity-thieves-intensified-teams-formed-sonipat-news-c-197-1-snp1002-12452-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बिजली चोरों के खिलाफ अभियान तेज, टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बिजली चोरों के खिलाफ अभियान तेज, टीमें गठित
विज्ञापन
गोहाना। बिजली निगम ने बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। अभियान के तहत 15 दिनों में 60 उपभोक्ताओं को चोरी करते हुए पकड़ा गया है। इन पर 10 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। साथ ही एफआईआर भी दर्ज करवाई है। इतना ही नहीं अधिक लोड वाले व लाइन लॉस वाले क्षेत्रों को चिह्नित किया जा रहा है। जहां पर चोरी रोको अभियान चलाया जाएगा।
कार्यकारी अभियंता ने बिजलीकर्मियों को लाइन लास अधिक वाले क्षेत्र पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। एसडीओ स्तर पर चोरी रोको अभियान चलाने के लिए टीमें गठित की गईं हैं। साथ ही डिफाल्टर उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर उनसे बकाया बिल जमा कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार मौजूदा समय में बकाया बिल की वसूली की जा रही है। अधिक बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं। साथ ही उपभोक्ताओं को चेतावनी दी है कि जो उपभोक्ता मीटर में छेड़खानी कराते हैं, उनके खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
वर्जन
चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व लाइन लॉस को कम करने के लिए विशेष अभियान चलाया है। जिसमें 60 उपभोक्ताओं को चोरी करते हुए पकड़ा है। 10 लाख रुपये जुर्माना किया है। साथ ही पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया है।-राजसिंह सिंह, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम, गोहाना