फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Came disguised as policemen, took vegetables from labourers in the market

Sonipat News: पुलिसकर्मी बनकर आए, मंडी में मजदूरों से सब्जी ले गए

Wed, 12 Mar 2025 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Came disguised as policemen, took vegetables from labourers in the market
फोटो 41- सोनीपत के खरखौदा की सब्जी मंडी में रात के समय सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे युवक। स्
खरखौदा। दिल्ली मार्ग स्थित सब्जी मंडी में देर रात एसोसिएशन के उप प्रधान की दुकान पर सब्जी उतारने लिए सो रहे मजदूरों से दो लोग जबरदस्ती सब्जी ले गए। आढ़ती ने कहा कि वह दोनों लोगों के बारे में नहीं जानते, लेकिन दोनों व्यक्ति मजदूरों को पुलिसकर्मी बता रहे थे। नई सब्जी मंडी एसोसिएशन ओर से मामले की शिकायत खरखौदा थाना में देकर जांच की मांग की गई है।
विज्ञापन


नई सब्जी मंडी एसोसिएशन के उप प्रधान जोगिंद्र बहल ने कहा कि उनकी दुकान पर रात करीब 12 बजे दो व्यक्ति आए, जिन्होंने वहीं पर सोने वाले मजदूरों को पहले जगाया, फिर पूछताछ करने के बाद चले गए। इसके बाद दोनों व्यक्ति रात डेढ़ बजे दोबारा दुकान पर आए और मजदूरों को धमकाते हुए खुद को पुलिस कर्मी बताया। साथ ही कार्रवाई करने की बात कहकर थैली में सब्जियां ले गए।
विज्ञापन

--
पुलिस को शिकायत दी गई है। प्रारंभिक जांच में खरखौदा थाना से कोई पुलिसकर्मी फुटेज में नहीं है। मामले की जांच की जा रही है कि पुलिस का नाम लेकर ऐसा कौन कर रहा है। संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीर सिंह, थाना प्रभारी, खरखौदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed