{"_id":"61c4cc33048676419a31ef4e","slug":"called-as-bank-manager-rs-3-lakh-withdrawn-from-account-sonipat-news-rtk633653048","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक मैनेजर बताकर किया फोन, खाते से निकाले 3 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक मैनेजर बताकर किया फोन, खाते से निकाले 3 लाख रुपये
विज्ञापन
शहर के सेक्टर-15 निवासी हैफेड के सेवानिवृत्त अधिकारी को झांसे में लेकर साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से 3 लाख 3 हजार 566 रुपये निकाल लिए। ठग ने फोन कर खुद को बैंक मैनेजर बताया था। सेवानिवृत्त अधिकारी को जब ठगी का पता लगा तो उन्होंने बैंक को सूचना देकर अपना खाता बंद कराया।
सेक्टर-15 के रहने वाले करतार सिंह ने बताया कि वह हैफेड से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि उनका एसबीआई की सेक्टर-14 की शाखा में खाता है। उनके पास 21 दिसंबर की शाम को एक व्यक्ति ने फोन किया था। उसने खुद को एसबीआई का मैनेजर बताया और खाते का केवाईसी अपडेट कराने की बात कही। उसने खाते से संबंधित कुछ जानकारी मांगी, जो उसको बता दी गई। उसके कुछ देर बाद ही उनके खाते से दो ट्रांजेक्शन हो गई। दो बार में उनके खाते से 2 लाख 77 हजार 66 रुपये निकल गए। उस समय शाम का समय होने के कारण वह बैंक नहीं जा सके। उसके बाद 22 दिसंबर की सुबह उनके खाते से दो ट्रांजेक्शन और हो गईं। एक बार में 1500 रुपये और दूसरी बार में 25 हजार रुपये निकाल लिए गए। इस पर उन्होंने बैंक में संपर्क किया और अपना खाता बंद कराया। बैंक में पता करने पर ठगी किए जाने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने करतार सिंह की शिकायत पर धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम फोन किए जाने वाले मोबाइल नंबर और उनके खाते से धनराशि ट्रांसफर किए जाने वाले बैंक खाता नंबर के आधार पर साइबर ठगों को तलाश कर रही है।
लगातार सामने आ रहे ठगी के मामले
-18 दिसंबर को टीडीआई सिटी कुंडली की महिला को झांसे में लेकर 85 हजार की ठगी की गई।
-16 दिसंबर को खरखौदा में कन्या महाविद्यालय के कर्मी के पास दोस्त बनकर कॉल की और अंजान के खाते में 40 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए।
-15 दिसंबर को बैंयापुर खुर्द स्थित राजीव नगर के रहने वाले टैक्सी चालक का परिचित बन खाते में पैसे डलवाने का झांसा देकर 1 लाख 38 हजार 989 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
-15 दिसंबर को सेक्टर-12 के रहने वाले युवक ने नामी कंपनी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 6.14 लाख रुपये ठगने का मुकदमा दर्ज कराया।
-13 दिसंबर को गन्नौर में कंपनी कर्मी का क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने के नाम से खाते से 46691 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए।
वर्जन
बैंक खाते की जानकारी लेकर नकदी निकालने की शिकायत मिली है। इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर जल्द ठगी करने वालों का पता लगाया जाएगा।
इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर-27