फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Called as a soldier, withdrew two lakh rupees from the account of the transporter

Sonipat News: फौजी बनकर कॉल की, ट्रांसपोर्टर के खाते से निकाले दो लाख रुपये

Fri, 05 May 2023 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 05 May 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Called as a soldier, withdrew two lakh rupees from the account of the transporter
राई। साइबर अपराधियों ने राई औद्योगिक क्षेत्र में कार्यालय चलाने वाले ट्रांसपोर्टर को झांसे में लेकर खाते से दो लाख रुपये निकाल लिए। साइबर अपराधियों ने खुद को फौजी बताकर कॉल की थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सोनीपत की मैपेस्को सिटी निवासी सतवंत सिंह ने बताया कि वह ट्रांसपोर्टर है और राई औद्योगिक क्षेत्र में उनका कार्यालय है। उन्होंने सीएम विंडो पर दी शिकायत में बताया कि वह 25 मार्च को अपने कार्यालय में था। इसी दौरान उनके मोबाइल नंबर पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को भारतीय सेना का जवान बताया। साथ ही कहा कि उन्हें दो कैंटर किराये पर लेने हैं। उन्होंने सेना का नाम सुनकर उस पर विश्वास कर लिया। विश्वास दिलाने के लिए उसने अपना सेना का पहचान पत्र और आधार कार्ड भेजा, जिसमें उसका नाम बबलू कुमार था। सतवंत सिंह ने बताया कि 26 मार्च को उन्होंने दो कैंटर एनसीसी सीएसडी कैंटीन में भेज दिए। इसके बाद उसके पास कॉल आई कि वह पेमेंट सेना के नियम के अनुसार करेंगे। इसके लिए वह एक रुपया उनके पास भेज रहे है और उनके पास जो ओटीपी आए उसे बता देना। इसके बाद उनके खाते से सात बार में 1 लाख 99 हजार 551 रुपये निकल गए। उन्होंने उनसे सात बार ओटीपी पूछा था। उन्हें जब खाते से पैसे निकलने का पता लगा तो उन्होंने कहा कि यह सेना का नियम है। जल्द ही रुपये वापस आ जाएंगे। बाद में आरोपियों ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। जिस पर उन्हें ठगी का पता लगा। उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। राई थाना में भी शिकायत दी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। जिस पर सीएम विंडो पर शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed