फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cable operator fed up with debtors committed suicide

Sonipat News: कर्जदारों से तंग केबल संचालक ने दी जान

Fri, 13 Sep 2024 03:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 13 Sep 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Cable operator fed up with debtors committed suicide
सोनीपत। ओल्ड डीसी रोड पर रहने वाले केबल संचालक ने व्यापार में नुकसान व कर्ज से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में मृतक ने परिवार सहित मारने की धमकी मिलने का जिक्र किया है।
विज्ञापन

सूचना के बाद मौके पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। व्यापारी की आत्महत्या किए जाने का पता लगने पर कच्चे क्वार्टर के दुकानदार थाना सिविल में एकत्रित हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ओल्ड डीसी रोड पर पेट्रोल पंप वाली गली निवासी अनिल कुमार (52) का केबल का काम था। अनिल कुमार कच्चे क्वार्टर में ट्रेडिंग का काम करने लगे थे। वह खुद के साथ ही लोगों के रुपये भी व्यापार में लगवाते थे। वीरवार दोपहर बाद वह घर आए थे। इसके बाद उन्होंने कमरे में फंदा लगा लिया। उनके पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें उन्होंने लेनदारों पर धमकी देने के आरोप लगाए हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना सिविल लाइन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। वहीं मामले की सूचना के बाद कच्चे क्वार्टर के दुकानदार और व्यापार मंडल के सदस्य थाना सिविल लाइन पहुंचे। व्यापारियों ने मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई के आश्वासन के बाद व्यापारी वापस लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed