फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   cabel box blast of sub station, patient disturbed, gohana, Sonipat

धमाके के साथ सबस्टेशन का केबल बक्सा फटा

Sun, 31 Jul 2016 12:26 AM IST
Sonipat
Sonipat Updated Sun, 31 Jul 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
cabel box blast of sub station, patient disturbed, gohana, Sonipat
बिजली ठीक करते हुए निगम के कर्मचारी - फोटो : amar ujala
बारिश का पानी घुसने के चलते महम रोड स्थित सबस्टेशन के केबल बक्से में शनिवार सुबह साढ़े सात बजे ब्लास्ट हो गया। इससे न केवल आधे से ज्यादा शहर, बल्कि समता फीडर, गढ़ी फीडर, आंवली एपी, शुगर मिल और ठसका डीएसी लाइन की सप्लाई पूरे दिन बंद रही। इसके चलते जहां सिविल अस्पताल में मरीजों को काफी दिक्कत हुई, वहीं ग्रामीण एरिया में पेयजल सप्लाई ठप रही। शाम पांच बजे सोनीपत से बुलाए गए एक्सपर्ट ने दिनभर की जद्दोजहद के बाद लाइन चालू की।  
विज्ञापन


गर्मी से हुई बीमार
शहर निवासी बिट्टू ने बताया कि गर्मी ज्यादा होने से उसकी पत्नी बीमार हो गई। सुबह वह पत्नी को लेकर सामान्य अस्पताल आया तो यहां बिजली नहीं मिली। अब उसे गर्मी में ही ग्लूकोज चढ़ाई जा रही है। जिससे उसे काफी परेशानी हो रही है। वहीं डॉक्टरों के कमरे में इन्वर्टर होने से वह लुत्फ उठा रहे हैं।
विज्ञापन


हाथ से हवा कर संभाल रहे हैं बच्चे
गांव छतेहरा निवासी श्याम ने बताया कि उसकी पत्नी को लड़का हुआ है। वह वार्ड में भर्ती है। उसके पास एक और बच्चा है। वहां बिजली नहीं होने से वार्ड में जच्चा-बच्चा अंदर परेशान हैं। वहीं दूसरे बच्चें का भी गर्मी के कारण बुरा हाल है। उसे हाथ से ही हवा कर संभालना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में ये एरिया रहा प्रभावित
महम रोड पावर हाउस में फाल्ट के चलते मैन बाजारा, महम रोड, बरोदा रोड, मुगलपुरा, पानीपत रोड, फौव्वारा चौक सहित आसपास की कालोनियों की बिजली बंद रही। हालांकि जींद रोड व आसपास के एरिया में सप्लाई चालू रही।


क्या बोले निगम के अधिकारी
सबस्टेशन के जूनियर इंजीनियर अशोक ने बताया कि सुबह अचानक इनकमर का केबल बक्सा फट गया। जिससे शहर समेत अनेक क्षेत्रों की बिजली बंद है। इसे ठीक करने के लिए सोनीपत से मिस्त्री को बुलाया गया है। वहीं निगम के कर्मचारी भी लगे हैं। देर शाम फाल्ट ठीक करके आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed