फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   By winning nine medals in Bahrain, the daughters put the Asian Cadet Championship medal in the country's bag

बहरीन में नौ पदक जीतकर बेटियों ने देश की झोली में डाला एशियन कैडेट चैंपियनशिप पदक

Tue, 05 Jul 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
By winning nine medals in Bahrain, the daughters put the Asian Cadet Championship medal in the country's bag
काजल अपने प्रशिक्षक अजय मलिक के साथ। फाइल फोटो - फोटो : Sonipat
एशियन कैडेट चैंपियनशिप में बेटियों ने देश को खिताब दिलाया है। बहरीन में आयोजित प्रतियोगिता में देश की बेटियों ने छह स्वर्ण और तीन रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। इनमें हरियाणा की पांच बेटियों ने स्वर्ण और एक ने रजत जीता।
विज्ञापन

भारतीय कुश्ती संघ के सहायक सचिव विनोद तोमर ने बताया कि बहरीन में 2 से 10 जुलाई तक चलने वाली अंडर-15 एशियन कैडेट चैंपियनशिप में महिला पहलवानों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। चैंपियनशिप में छह बेटियों ने स्वर्ण तो तीन ने रजत पदक जीते। प्रतियोगिता में छह स्वर्ण समेत नौ पदक जीतकर देश की बेटियों ने 210 अंक जुटाए। जिसके चलते उन्होंने खिताबी अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता में 195 अंक के साथ जापान दूसरे और 149 अंक के साथ किर्गिस्तान तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

इन बेटियों ने जीते पदक
रोहतक की तनीषा (33 किलो), दीपांशी (39 किलो), राजस्थान की एकता (46 किलो), चरखी दादरी की रंजीता (50 किलो), नेहा (54 किलो), सोनीपत की काजल (54 किलो) ने स्वर्ण पदक व महाराष्ट्र की श्रावणी (36 किलो), हिसार की मोनिका (42 किलो) व उत्तर प्रदेश की रौनक (58 किलो) ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

काजल के सोना जीतने पर गीतांजलि अकादमी में खुशी की लहर
प्रशिक्षक अजय मलिक ने बताया कि गीतांजलि अकादमी की काजल ने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर देश के लिए सोना जीता है। काजल को भारतीय महिला कुश्ती टीम के पूर्व प्रशिक्षक कुलदीप मलिक, अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक राज सिंह छिक्कारा, प्रशिक्षण रणधीर मलिक, गीतांजलि संस्था के चेयरमैन नरेंद्र सूरा, वीरेंद्र मलिक व शमशेर पहलवान ने बधाई दी है। अजय मलिक ने बताया कि काजल लगातार बेहतर प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ा रही हैं।

 देश को एशियन खिताब दिलाने वाला भारतीय दल। विज्ञप्ति

देश को एशियन खिताब दिलाने वाला भारतीय दल। विज्ञप्ति- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed