फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   By scanning the QR code on the phone, 34 thousand 998 rupees were blown out of the account

फोन पर क्यूआर कोड स्कैन करवाकर खाते से उड़ाए 34 हजार 998 रुपये

Sat, 02 Jul 2022 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
By scanning the QR code on the phone, 34 thousand 998 rupees were blown out of the account
खाते में पैसे डालने का लालच देकर ठगों ने एक व्यक्ति के फोन पर क्यूआर कोड भेजकर उसके खाते से 34 हजार 998 रुपये ट्रांसफर कर लिए। मामले की शिकायत व्यक्ति ने गन्नौर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव शेखपुरा निवासी दलबीर ने पुलिस को बताया कि 25 जून को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया। उसने खुद को खुबडू गांव का मास्टर बताया। उसने उसे लालच दिया कि वह उसके खाते में कुछ पैसे डाल रहा है, जिन्हें वह बाद में वापस ले लेगा। व्यक्ति के झांसे में आकर उसने खाते में रुपये डालने के रजामंदी दे दी। आरोप है कि फोन करने वाले व्यक्ति ने उसके पास एक क्यूआर कोड भेजकर उसे स्कैन करने के लिए कहा । जैसे ही उसने कोड स्कैन किया तो उसके खाते से दो बार में 34 हजार 998 रुपये कट गए। दलबीर की शिकायत पर गन्नौर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी धीरज का कहना है कि जल्द ही आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed