{"_id":"675a8cd99a865f785c0b5d88","slug":"by-adopting-the-message-of-gita-in-life-we-can-solve-our-problems-sonipat-news-c-197-1-snp1002-129117-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गीता के संदेश को जीवन में अपनाकर कर सकते हैं समस्याओं का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गीता के संदेश को जीवन में अपनाकर कर सकते हैं समस्याओं का समाधान
Thu, 12 Dec 2024 12:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:42 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। राई विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के अर्जुन को महाभारत युद्ध में दिए गीता के संदेश को अपने जीवन में अपनाकर हम सभी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। गीता का ज्ञान वर्तमान समय में भी उतना ही प्रासंगिक है जितना महाभारत काल में था। राई विधायक कृष्णा गहलावत ने जिलास्तरीय गीता महोत्सव के तीसरे दिन सेक्टर-15 स्थित सामुदायिक केंद्र से नगर शोभा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव के अंतिम दिन शहर में निकाली गई भव्य नगर शोभा यात्रा में जिले की विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं की 25 से अधिक झांकियां शामिल रही। बैंड व डीजे पर बजने वाले गीतों ने शहरवासियों को गीता का उपदेश दिया। नगरवासियों ने पालकी पर सजी श्रीमद्भागवत गीता को नमन करते हुए गीता को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। शोभा यात्रा सेक्टर-15 स्थित सामुदायिक केंद्र से शुरू होकर डीएवी स्कूल, सेक्टर-14 मार्केट, गांधी चौक, बस स्टैंड, मामा भांजा चौंक, गीता भवन चौक, गोहाना रोड़ फ्लाईओवर, ककरोई चौक, तिरंगा चौक होते हुए सुभाष स्टेडियम में संपन्न हुई। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, नगराधीश रेणुका नांदल व डीआईपीआरओ राकेश गौतम मौजूद रहे। गीता की पालकी से गीता को मंच पर स्थापित किया गया। नगर शोभा यात्रा की झांकियों में गणेश, भगत सिंह, भारत मां, श्री कृष्ण, गीता पालकी सहित करीब 25 झांकियां शामिल रही। यात्रा में संस्थाओं के प्रतिनिधियों के अतिरिक्त एनसीसी एवं स्काउट्स गाइड के बच्चे भी शामिल रहे। इस दौरान मोहन सिंह मनोचा, शशिकरण नासा, नरेंद्र भुटानी, प्रवीण वर्मा, संजय सिंगला, वाईके त्यागी, रविंद्र सरोहा, सुरेश कालरा, योगेन्द्र सरोहा, दिनेश तनेजा, ऊषा भंडारी, मदनलाल तनेजा, सुभाष अरोड़ा, पवन तनेजा, जयवीर गहलावत, पवन तनेजा, प्रेम गौतम, आचार्य वेद निष्ठ, जगत सिंह सहित सभी सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।