फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Buses will go to Kurukshetra tomorrow on Yoga Day

Sonipat News: योग दिवस पर कल कुरुक्षेत्र जाएंगी बसें

Fri, 20 Jun 2025 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 20 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Buses will go to Kurukshetra tomorrow on Yoga Day
सोनीपत। कुरुक्षेत्र में 21 जून को मनाए जाने वाले राज्यस्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में जिले के लोगों को ले जाने के लिए 100 रोडवेज बसों को भेजने के आदेश दिए गए हैं। यह बसें शक्रवार दोपहर बाद बस अड्डों से विभिन्न गांवों में भेजी जाएंगी। बसों के कार्यक्रम में जाने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

राज्यस्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे। बड़ी संख्या में प्रदेश के लोग योग अभ्यास में भाग लेंगे। सोनीपत जिले से लोगों को ले जाने के लिए 100 बसों का इंतजाम किया गया है। कुरुक्षेत्र 100 बसों के जाने के बाद सोनीपत व गोहाना बस अड्डे से विभिन्न रूटों पर कई बसें नहीं चलेंगी। इससे यात्रियों को बसों की किल्लत का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

सोनीपत से 60 व गोहाना से 40 बसों के जाने से खरखौदा, पानीपत, दिल्ली, बागपत, बड़ौत व रोहतक और जींद, सफीदों, महम व अन्य कई रूटों पर यात्रियों को दिक्कत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed