{"_id":"63c058d2df5fed2c155a772e","slug":"buses-of-gohana-route-may-enter-the-city-closed-plan-to-run-by-bypass-sonipat-news-rtk6691660189","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गोहाना रूट की बसों का शहर में प्रवेश हो सकता है बंद, बाईपास से चलाने की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गोहाना रूट की बसों का शहर में प्रवेश हो सकता है बंद, बाईपास से चलाने की योजना
विज्ञापन
शहर में लगने वाले जाम से वाहन चालकों को निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने कवायद शुरू कर दी है। जिसके तहत गोहाना रूट की बसों का शहर में प्रवेश बंद किया जा सकता है। नए रूट प्लान के तहत बसों को बाईपास से चलाने की योजना तैयार की जा रही है। इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए यातायात पुलिस ने रोडवेज अधिकारियों से बातचीत की है। अगर बातचीत सफल रहती है तो गोहाना रोड पर बसों का प्रवेश पूर्णत: बंद कर दिया जाएगा।
शहर में जाम की समस्या गहराती जा रही है। सबसे अधिक परेशानी देवीलाल चौक से लेकर गीता भवन चौक से आगे गोहाना रोड रेलवे ओवरब्रिज तक रहती है। रेलवे लाइन पार करने के बाद भी ककरोई और महलाना चौक पर अक्सर जाम की स्थिति रहती है। जाम के कारण वाहन चालक ही नहीं राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। वाहन चालकों को रोजाना लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस गंभीरता से कार्य कर रही है। इस कड़ी में सबसे पहले गोहाना रूट की बसों का शहर के अंदर प्रवेश बंद करने पर विचार किया जा रहा है।
यह हो सकता है नया रूट प्लान
बस अड्डे से गोहाना जाने वाली बसों को मुरथल रोड बाईपास से होते हुए कामी रोड से गोहाना रोड पर भेजा जा सकता है। पुरखास रोड पर सीवरलाइन दबाने का काम चल रहा है, जिससे बसें सब्जी मंडी से पुरखास रोड होते हुए जाहरी रोड रेलवे ओवरब्रिज का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगी। ऐसे में उन्हें मुरथल बाईपास से होते हुए गोहाना रोड की तरफ जाना पड़ेगा। रोडवेज की बसें अगर इस रूट से जाती हैं तो भारी वाहन भी गीता भवन चौक से नहीं गुजर पाएंगे। जिसके बाद जाम की स्थिति में सुधार हो सकता है।
विज्ञापन
रोडवेज अधिकारी कर रहे मंथन
यातायात पुलिस की तरफ से बताए गए नए रूट प्लान पर रोडवेज अधिकारी मंथन कर रहे हैं। रोडवेज अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि वह नए रूट प्लान पर सहमत हो सकते हैं, बशर्ते निजी बसों का भी शहर में प्रवेश बंद किया जाए। केवल रोडवेज बसों का प्रवेश बंद करना उन्हें मंजूर नहीं है। इससे रोडवेज की आय पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा। गोहाना रूट की बसें सोनीपत बस अड्डे के साथ महलाना रोड, छोटूराम चौक सहित शहर के कई हिस्सों से गोहाना के लिए सवारियां उठाती है। अगर रोडवेज की बसें बाईपास होते हुए चलेंगी तो गोहाना रूट की सवारियों को रोडवेज बस सेवा गोहाना रोड बाईपास पर ही मुहैया हो पाएंगी। अगर निजी बसें शहर के अंदर से चलेंगी तो अधिकतर सवारियों निजी बसों में ही सफर करेंगी। ऐसे में रोडवेज को नुकसान झेलना पड़ेगा।
यातायात पुलिस ने जाम से निपटने के लिए नया रूट प्लान बताया है। जिसके तहत गोहाना रूट की बसों को शहर के अंदर से न गुजारकर बाईपास से भेजा जाए। शहर में लगने वाले जाम से निजात के लिए हम सहयोग को तैयार हैं। अगर यातायात पुलिस इस रूट की निजी बसों को भी शहर के अंदर आने-जाने से रोकती है तो इस रूट प्लान पर विचार किया जा सकता है। शहरवासियों को बेहतर यातायात सुविधाएं मिल सके, इसके लिए व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं। -राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, सोनीपत
शहर में लगने वाले जाम से वाहन चालकों को राहत दिलाने के लिए व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं। इसको लेकर गोहाना रूट की बसों को बाईपास से चलाने की योजना है। जिसको लेकर रोडवेज विभाग के अधिकारियों से भी बातचीत की गई है। अगर इस पर सहमति बनती है तो गोहाना रूट की बसों का शहर के अंदर प्रवेश बंद कर बाईपास से रवाना किया जाएगा। -प्रवीन, निरीक्षक, यातायात पुलिस