फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bus operation started on Ludhiana route, Shimla will run from today, two buses increased on Agra route

लुधियाना मार्ग पर बस का संचालन शुरू, शिमला आज से चलेगी, आगरा रूट पर दो बसें बढ़ाईं

Sun, 13 Feb 2022 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Bus operation started on Ludhiana route, Shimla will run from today, two buses increased on Agra route
रोडवेज कर्मचारियों की बैठक लेते यातायात प्रबंधक संजय कुमार। संवाद - फोटो : Sonipat
कोरोना की तीसरी लहर के दौरान बंद पड़े मार्गों पर रोडवेज बसों का संचालन शुरू कर दिया है। लंबे रूटों पर बसों का संचालन बंद करने से यात्रियों को परेशानी हो रही थी। यात्रियों की सुविधा के लिए सोनीपत-दिल्ली-लुधियाना रूट पर रोडवेज ने बस का संचालन शुरू कर दिया है। साथ ही आगरा रूट पर दो बसों को और बढ़ा दिया गया है। साथ ही सोनीपत-दिल्ली-शिमला रूट पर भी रविवार सुबह 6.50 बजे बस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। बसों के संचालन को लेकर डीआई कार्यालय में यातायात प्रबंधक ने कर्मचारियों की बैठक ली और लंबे रूटों पर बेहतर संचालन के निर्देश दिए। बसों में फॉग लाइट लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर में बचाव को लेकर परिवहन विभाग के निर्देश पर दूसरे राज्यों में आवागमन करने वाली बसों का संचालन बंद कर दिया था। इससे दूसरे राज्यों में आवागमन करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ने लगी थी। लोग लंबे रूटों पर बसों के दोबारा संचालन की मांग कर रहे थे। ऐसे में लंबे रूटों पर बस सेवा बहाल करने के लिए गोहाना सब डिपो से चार बसों को सोनीपत मंगवाया गया है। साथ ही 10 चालक व 10 परिचालकों को लंबे रूटों पर बस सेवा बहाल करने के लिए बुला लिया है।
विज्ञापन

यातायात प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि सोनीपत डिपो में बसों की संख्या बढ़कर 67 हो गई है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए लुधियाना रूट पर बस सेवा शुरू कर दी है। बस रोजाना सुबह 7:45 बजे सोनीपत बस अड्डे से वाया दिल्ली होते हुए लुधियाना के लिए चलाई जाएगी। इससे पंजाब की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा। साथ ही आगरा रूट पर दो और बसें को बढ़ाया गया है। यह बस सोनीपत से तड़के 4.40 बजे व 5.30 बजे रोजाना शुरू कर दी है। इन बसों के चलने से दिल्ली, फरीदाबाद, पलवल जाने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा। अभी तक इस रूट पर दो बस चलाई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला रूट पर सुबह 6.50 बजे से जाएगी बस
शिमला रूट पर रविवार सुबह 6.50 बजे रोडवेज बस का संचालन शुरू किया जाएगा। बर्फ गिरते हुए देखने के लिए शिमला जाने की तैयारी कर रहे लोगों को काफी राहत मिलेगी। यह बस सोनीपत से दिल्ली होते हुए अंबाला-शिमला जाएगी। यातायात प्रबंधक संजय कुमार का कहना है कि शिमला जाने के लिए सोनीपत के लोग काफी समय से रोडवेज बस के संचालन का इंतजार कर रहे थे। रविवार से बस संचालन शुरू होने के बाद टिकट बुकिंग बढ़ने की संभावना है।
ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों को किया जाएगा चार्जशीट
यातायात प्रबंधक संजय कुमार ने शनिवार को स्टाफ कर्मियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले चालक-परिचालकों को चार्जशीट किया जाएगा। लंबे मार्गों पर बसों का संचालन दोबारा से शुरू किया जा रहा है। लंबे रूट पर चलते समय किसी भी कर्मचारी ने बस संचालन के दौरान लापरवाही की तो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने वर्कशॉप में मैकेनिक को बसों की ठीक से मरम्मत करने के लिए कहा, ताकि लंबे रूट पर बसों को चलाने में दिक्कत न हो। साथ ही जिन बसों को लंबे रूट पर भेजा जाए, उनमें फॉग लाइट (पीली लाइट) लगाने के लिए कहा। उनके साथ डीआई श्रीभगवान भी मौजूद रहे।

वर्जन
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए लुधियाना रूट पर रोडवेज बस का संचालन शुरू कर दिया गया है। साथ ही आगरा रूट पर दो रोडवेज बसों को और बढ़ा दिया गया है। रविवार को शिमला रूट पर रोडवेज बस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसको लेकर गोहाना सब डिपो से चार रोडवेज बसें मंगाई गई हैं। साथ ही 10 चालक व 10 परिचालकों को भी बुलाया गया है।
- संजय कुमार, यातायात प्रबंधक रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed