फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   bus man on duty

36 घंटे लगातार ड्यूटी पर रहेंगे रोडवेज कर्मी, बसों की कमी से बढ़ेगी समस्या

Thu, 15 Aug 2019 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
bus man on duty
सोनीपत बस अड्डे पर बस के आने के इंतजार में बैठी महिलाएं। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। रक्षाबंधन पर्व को लेकर परिवहन विभाग की ओर से कर्मचरियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। रोडवेज कर्मचारी 36 घंटे लगातार ड्यूटी पर रहेंगे। पर्व को लेकर विभाग की ओर से बसों में डेढ़ दिन की मुफ्त यात्रा शुरू की गई। पहले दिन बुधवार को बस अड्डे पर बसों में मुफ्त सफर करने के लिए काफी महिलाएं पहुंचीं। वहीं दूसरी ओर बसों की कमी के कारण महिलाओं की समस्या बढ़ेगी, क्योंकि स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए विभाग की ओर से 18 बसें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

सरकार ने रक्षाबंधन के कारण बसों में महिलाओं के साथ ही 15 साल तक के बच्चों के लिए सफर फ्री कर दिया है। जिसकी शुरुआत बुधवार दोपहर 12 बजे से हो गई है और यह आदेश वीरवार रात 12 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान रोडवेज के चालक और परिचालक की छुट्टी नहीं होगी और उनको 36 घंटे लगातार ड्यूटी करनी होगी। वहीं बुधवार दोपहर से आदेश लागू होते ही बस अड्डे पर भीड़ बढ़नी शुरू हो गई और बहनें अपने भाई को राखी बांधने के लिए पहुंचने लगीं। रोडवेज की 18 बसों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में लगाए जाने से जरूर परेशानी बढ़ेगी, क्योंकि रक्षाबंधन के कारण यात्रियों की भीड़ बढ़ेगी और बस कम हो जाएंगी। इसके अलावा 11 बसें वर्कशॉप में पहले ही खराब हालत में खड़ी हैं। इस स्थिति में केवल 91 बसों को ही विभिन्न रूटों पर दौड़ाया जाएगा।
विज्ञापन

बस अड्डे पर नहीं कोई भी पुलिस कर्मी तैनात
रक्षाबंधन पर्व को लेकर महिला सुरक्षा के मद्देनजर बस अड्डे पर कोई पुलिसकर्मी भी तैनात नहीं रहा। हालांकि भीड़ को देखते हुए परिवहन विभाग की ओर से बस अड्डे पर इंस्पेक्टर भी तैनात किए हुए थे, ताकि यात्रियों को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

किराया लेने पर होगी कार्रवाई
रक्षाबंधन पर्व पर रोडवेज और प्राइवेट बसों में बहनों व 15 साल तक के बच्चों के लिए 36 घंटे तक मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है। यह आदेश बुधवार दोपहर 12 बजे से 15 अगस्त रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगी। अगर कोई प्राइवेट बस परिचालक महिलाओं से किराया लेता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
संजय कुमार, यातायात प्रबंधक सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed