फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bus balance disturbed near KMP toll plaza, 7 people injured due to overturning in the field 15 feet below

केएमपी टोल प्लाजा के पास बिगड़ा बस का संतुलन, 15 फीट नीचे खेत में पलटने से 7 लोग घायल

Tue, 01 Nov 2022 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
Bus balance disturbed near KMP toll plaza, 7 people injured due to overturning in the field 15 feet below
खरखौदा के सरकारी अस्पताल में भर्ती सड़क हादसे में घायल लोग। संवाद - फोटो : Sonipat
गांव खांडा में सोमवार सुबह मजदूरों को ईंट भट्ठे पर छोड़कर लौट रही निजी बस का कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे (केएमपी) के पीपली टोल प्लाजा के पास संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह रेलिंग तोड़ती हुई 15 फीट नीचे खेत में पलट गई। हादसे में बस चालक, दो सहायक व चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को खरखौदा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देने के बाद सभी घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से रविवार देर रात निजी बस मजदूरों और उनके परिवार के सदस्यों को लेकर खांडा गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर आई थी। सोमवार सुबह करीब पांच बजे बस चालक सभी को भट्ठे पर पहुंचाने के बाद शाहजहांपुर लौट रहा था। इस दौरान उनके साथ दो सहायक व चार अन्य लोग भी सवार थे, जो मजदूरों को खांडा लेकर आए थे। बस चालक ने केएमपी के पीपली टोल प्लाजा से टोल कटवाने के बाद बस को आगे बढ़ाया तो मोड़ पर अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। बस सड़क के किनार लगी रेलिंग को तोड़ती हुई 15 फीट नीचे खेत में पलट गई। हादसे में बस में सवार चालक सहित सभी सात लोग घायल हो गए। लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाला और गया और खरखौदा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। इस दौरान रामअवतार, अजय पाल, सुदेश, वीरपाल पुत्र लालाराम व वीरपाल पुत्र रामेश्वर, नंदेलाल व एक अज्ञात को पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

केएमपी टोल प्लाजा के पास निजी बस पलटने से घायल हुए लोगों का पीजीआई में इलाज चल रहा है। बस मालिक को सूचना दी गई है। उसके आने पर कार्रवाई की जाएगी। - निरीक्षक सुनील कुमार, थाना प्रभारी खरखौदा

केएमपी एक्सप्रेस वे पर पीपली टोल के पास खेत में पलटी बस। संवाद

केएमपी एक्सप्रेस वे पर पीपली टोल के पास खेत में पलटी बस। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed