{"_id":"6ab195ebe28085a1f607520b","slug":"bullets-fired-at-property-dealer-over-land-worth-100-crore-bulletproof-car-saves-his-life-sonipat-news-c-197-1-snp1017-161008-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 100 करोड़ की जमीन को लेकर प्रॉपर्टी डीलर पर बरसाईं गोलियां, बुलेटप्रूफ कार ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 100 करोड़ की जमीन को लेकर प्रॉपर्टी डीलर पर बरसाईं गोलियां, बुलेटप्रूफ कार ने बचाई जान
विज्ञापन
- गोहाना कोर्ट में गवाही देकर लौटते वक्त स्कॉर्पियो को घेरकर दिनदहाड़े बोला हमला, कार में लगीं सात गोलियां
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। करीब 100 करोड़ मूल्य की 12 एकड़ जमीन के विवाद में सोमवार दोपहर गोहाना कोर्ट में गवाही देकर स्कॉर्पियो से लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर समेत छह साथियों को खरखौदा मोड़ पर घेरकर हमलावरों ने गोलियां बरसाईं। स्कॉर्पियो के शीशे बुलेटप्रूफ होने से सात गोलियां लगने पर भी सभी बच गए। मामले में छह नामजद प्रॉपर्टी डीलरों समेत 12-13 पर एफआईआर कराई गई है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं।
हमले में गांव बड़ौता निवासी प्रॉपर्टी डीलर रविंद्र कुमार और उनके साथी प्रॉपर्टी डीलरों को निशाना बनाया गया था। रविंद्र ने पुलिस को बताया है कि उनकी मौसी की 12 एकड़ जमीन को लेकर पड़ोसी गांव खेड़ी दमकन के कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। सोमवार को इसी मामले में गोहाना कोर्ट में गवाही थी।
गवाही के बाद महिलाएं दूसरी गाड़ी से घर भेज दी गईं। नई स्कॉर्पियो कार से रविंद्र अपने रिश्तेदार ऋषि निवासी पुगथला, अंकित, अमित, प्रवीन और नवीन के साथ निकले। यह लोग भी प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने का काम ही करते हैं।
विज्ञापन
रविंद्र के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे नगर अड्डा के पास खरखौदा मोड़ पर एक स्कॉर्पियो ने उनकी गाड़ी का रास्ता रोक लिया। उसमें से दो लोग हथियार लेकर उतरे और गोलियां चलाने लगे। इसी दौरान पीछे से थार और फॉर्च्यूनर में अन्य हमलावर भी पहुंच गए। उन्होंने भी फायरिंग शुरू कर दी।
बुलेटप्रूफ शीशे बने ढाल
हमलावरों ने चारों तरफ से घेराबंदी करके ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इनमें सात गोलियां कार के शीशों में लगीं। शीशे बुलेटप्रूफ होने के कारण गोलियां कार के अंदर तक नहीं पहुंच सकीं। इस बीच, जान बचाने के लिए रविंद्र ने गाड़ी पीछे करनी शुरू की। किसी तरह वह निकलकर कोर्ट के रास्ते लौटने लगे। यह देखकर हमलावर अपनी गाड़ियों से भाग निकले।
कुछ देर बाद एफएसएल की टीम पहुंची और घटनास्थल से सात खोल बरामद किए। पुलिस के मुताबिक कुल नौ गोलियां चलाई गईं। यह गोलियां पिस्टल और डोगा गन से चलाई गई हैं। पुलिस ने अन्य साक्ष्य भी इकट्ठा किए हैं।
रविंद्र ने गोहाना थाने में गांव खेड़ी दमकन के विनोद व निक्कू, गांव रभड़ा के कृष्ण, मोहित, राहुल समेत कुल 12-13 साथियों पर हमला करने की एफआईआर दर्ज कराई है। बताते हैं कि नामजद आरोपी भी प्रॉपर्टी डीलिंग ही करते हैं।
-- --
मौसी की जमीन का चल रहा केस
रविंद्र ने बताया कि उनकी मौसी राजपति की 12 एकड़ जमीन को लेकर गोहाना कोर्ट में विवाद चल रहा है। उनका आरोप है कि मौसी के दोनों बेटे मानसिक रूप से कमजोर हैं। वर्ष 2022 में उनकी जमीन करीब एक करोड़ प्रति एकड़ के भाव से खरीदी गई थी। यह बेहद कम रेट है। इसमें कुछ दस्तावेज भी गलत लगाए गए थे। मौजूदा समय में यहां 8-10 करोड़ प्रति एकड़ का भाव चल रहा है। झांसे में लेकर खरीदी गई इस जमीन को लेकर मौसी की बेटी वीना ने न्यायालय में केस दायर कर रखा है। इसी प्रकरण में गवाही थी।
-- -- --
जमीनी विवाद से जुड़ी घटना बताई जा रही है। इसमें छह नामजद समेत 12-13 अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की हैं। यह टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे।
जितेंद्र गहलावत, डीसीपी गोहाना