{"_id":"6862e40726f9b72465014158","slug":"bulldozer-runs-on-illegal-colony-being-established-near-pahladpur-sonipat-news-c-197-1-snp1001-138722-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पहलादपुर के पास बसाई जा रही अवैध कॉलाेनी पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पहलादपुर के पास बसाई जा रही अवैध कॉलाेनी पर चला बुलडोजर
Tue, 01 Jul 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 08 : सोनीपत के गांव पहलादपुर के पास अवैध काॅलोनी में बनाए गए रास्तों को उखाड़ते बुलडोजर।
खरखौदा। सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) की ओर से सोमवार को गांव पहलादपुर के पास बसाई जा रही अवैध कॉलाेनी पर बुलडोजर चलाया गया। गांव के पास 60 एकड़ पर अवैध कॉलोनी बसाई जा रही है। इसमें 15 एकड़ पर बने रास्तों को उखाड़ दिया गया। शुक्रवार को भी इस कॉलोनी में 10 एकड़ पर कार्रवाई की गई थी।
एसएमडीए की इंफोर्समेंट टीम ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर 15 एकड़ में बने 16 सौ मीटर के पक्के रोड को पूरी तरह से तोड़ दिया। विभाग की तरफ से इस काॅलोनी पर दूसरी बार कार्रवाई की गई। टीम की ओर से अब तक 60 एकड़ में से 25 एकड़ पर कार्रवाई की जा चुकी है।
यह अवैध कॉलोनी एक प्रापर्टी डीलर की ओर से विकसित की जा रही थी, जो इसमें प्लॉट काटकर बेचने की कोशिश में था। प्राधिकरण ने इस कार्रवाई के साथ ही एक विशेष अभियान भी शुरू किया है, जिससे लोगों को यह संदेश दिया जा सके कि बिना स्वीकृति के कॉलोनी काटना और उसमें निर्माण करना पूरी तरीके से गैरकानूनी है।
विज्ञापन
प्राधिकरण की जिला नगर योजनाकार अधिकारी नीलम शर्मा ने बताया कि ऐसे सभी निर्माणों को सख्ती से रोका जाएगा। यदि समय रहते इन्हें नहीं हटाया गया तो जबरन ध्वस्तीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों से अपील है कि वे किसी भी तरह की प्राॅपर्टी खरीदने से पहले स्वीकृति आवश्यक जांच लें।