फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bulldozer runs on colony cut in seven and a half acres

Sonipat News: साढ़े सात एकड़ में काटी गई कॉलाेनी पर चला बुलडोजर

Sat, 04 Nov 2023 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 04 Nov 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer runs on colony cut in seven and a half acres
फोटो 08: खरखौदा के रोहतक मार्ग पर बाईपास किनारे अवैध काॅलोनी पर कार्रवाई करती डीटीपी की टीम। सं
खरखौदा। जिला योजनाकार विभाग की ओर से शुक्रवार को रोहतक रोड बाईपास के किनारे अवैध रूप से काटी जा रही काॅलोनी में कार्रवाई की गई। कॉलोनी में बने कच्चे रास्तों को बुलडोजर की मदद से उखाड़ दिया गया। इस दौरान वहां बने एक कमरे को भी धराशायी कर दिया गया। जब कॉलोनी काटने वालों के कार्यालय को गिराने का समय आया तो काॅलोनाइजरों ने कुछ दिन का समय ले लिया।
विज्ञापन


जिला योजनाकार विभाग की ओर से क्षेत्र में मॉनीटरिंग करते हुए अवैध काॅलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को एक बार फिर से जिला योजनाकार विभाग की टीम एटीपी मनदीप के नेतृत्व में पहुंची और रोहतक मार्ग बाईपास के किनारे पर साढ़े सात एकड़ में काटी गई अवैध काॅलोनी के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस बल की मौजूदगी के चलते कार्रवाई का विरोध नहीं किया गया। एटीपी मनदीप ने कहा कि अवैध काॅलोनी को लेकर पहले ही नोटिस जारी कर दिया गया था, लेकिन इसका न तो जवाब दिया गया और न ही कार्रवाई को रोका गया। उनकी तरफ से अवैध काॅलोनी पर कार्रवाई की गई है। अगर भविष्य में भी ऐसी कोई कॉलोनी अवैध रूप से काटी जाती है तो उसे भी गिराने का काम किया जाएगा। लोगों को चाहिए कि वह अवैध कालोनियों में प्लाट ना खरीदें, इससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस दौरान जेई नवीन, सुरेंद्र व पुलिस बल मौजूद रहा।

फोटो 08: खरखौदा के रोहतक मार्ग पर बाईपास किनारे अवैध काॅलोनी पर कार्रवाई करती डीटीपी की टीम। सं

फोटो 08: खरखौदा के रोहतक मार्ग पर बाईपास किनारे अवैध काॅलोनी पर कार्रवाई करती डीटीपी की टीम। सं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed