फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bulldozer Deployed Against Illegal Colony Being Developed on Seven Acres

Sonipat News: सात एकड़ में बसाई जा रही अवैध काॅलोनी पर चला बुलडोजर

Wed, 18 Mar 2026 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 18 Mar 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer Deployed Against Illegal Colony Being Developed on Seven Acres
फोटो : सोनीपत के खरखौदा ​स्थित अवैध कालोनी में बनाई गई कच्ची गलियों को उखाड़ता बुलडोजर। संवाद
खरखौदा। शहर में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, जिला नगर योजनाकार विभाग और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम ने शहर के बाइपास किनारे बने वाटर पार्क के साथ लगती सात एकड़ जमीन पर बसाई जा रही अवैध काॅलोनी पर कार्रवाई की। यह जमीन 79 लोगों के नाम है। इस कार्रवाई में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता से एएसआई महाबीर सिंह, एटीपी मनदीप, जेई सुमित और ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार अचीन कुमार मौजूद रहे।आईटीआई चौक के पास साढ़े पांच एकड़ में व गोपालपुर रोड पर 3 एकड़ में विकसित की जा रही अवैध काॅलोनियों पर भी कार्रवाई की। इस दौरान 450 मीटर लंबी गलियों को उखाड़ने के साथ ही सीवर लाइन, अवैध रास्तों की निशानदेही, प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय व 20 डीपीसी को गिराया गया। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम के पास पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed