{"_id":"5dff61ca8ebc3e88217d2b3e","slug":"bull-hit-vegetable-s-seller-and-his-death-sonipat-news-rtk5335453132","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी विक्रेता को मंडी में सांड़ ने पटककर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी विक्रेता को मंडी में सांड़ ने पटककर मार डाला
विज्ञापन
खरखौदा (सोनीपत)। शहर के दिल्ली मार्ग पर एक सांड़ ने सब्जी विक्रेता को टक्कर मार दी, जिससे सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। पुलिस ने सब्जी विक्रेता का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
शहर के वार्ड नंबर 10 में रहने वाले बुजुर्ग बलदेव शहर की सब्जी मंडी में अपने भाई के साथ सब्जी बेचने का काम करता था। बलदेव शनिवार रात को सब्जी मंडी में ही रुक गया था। देर रात में वह लघुशंका के लिए मंडी के पीछे जा रहा था। इस दौरान मंडी में मौजूद गोवंशों के झुंड से एक सांड़ ने बलदेव के ऊपर हमला बोल दिया। मंडी में मौजूद अन्य लोग बलदेव को बचा पाते इससे पहले सांड़ ने उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया था। सूचना मिलने पर घायल बलदेव का भाई सेवा मौके पर पहुंचा और साथियों की मदद से घायल को निजी अस्पताल में लेकर पहुंचा, जहां पर बलदेव को प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही बलदेव ने दम तोड़ दिया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने रविवार को बलदेव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
सांड़ों के हमलों से पहले भी हो चुकी है दो लोगों की मौत
शहर में घूम रहे बेसहारा गोवंशों के झुंड की तरफ प्रशासन ने आंखें बंद कर रखी हैं, जबकि इस वर्ष सांड़ के हमले से एक युवक की मौत हो गई थी और दो वर्ष पहले एक बुजुर्ग की मौत भी सांड़ के हमले में हो चुकी है। एक सप्ताह पहले भी शहर में खरीदारी करने आई एक महिला पर भी सांड़ ने हमला कर दिया था। इसके बावजूद शहर का प्रशासन इन गोवंशों को पकड़वाने में कोई रुचि नहीं दिखा रहा है, जिसको लेकर सब्जी विक्रेताओं ने शहर प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया है।