फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Budget of lakhs flowing in the streets with sewer filth

सीवर की गंदगी के साथ गलियों में बह रहा लाखों का बजट

Tue, 30 Aug 2022 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Budget of lakhs flowing in the streets with sewer filth
सोनीपत। लाखों रुपये की लागत के बाद भी शहर में सीवरेज व्यवस्था ठप पड़ी है। शहर की हर दूसरी गली में सीवरेज व्यवस्था बदहाल है। कई जगह सीवरेज के ढक्कन उखड़े हुए हैं तो कहीं ढक्कन टूटे पड़े हैं। जिससे सीवर का दूषित पानी गलियों में भर जाता है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि सीवरेज का दूषित पानी गलियों में खड़ा होने से मक्खी-मच्छर पनप रहे हैं। इससे बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। सीवरेज व्यवस्था को लेकर वो कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन शिकायत के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

चार मरला आनंद नगर निवासी भारत बत्रा, सुदेश शर्मा, दिव्या ढींगड़ा, रजनी बत्रा, सुमन अरोड़ा, हनीसा मुखीजा व वेदप्रकाश आदि का कहना है कि सीवरेज व्यवस्था पर सरकार की ओर से लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। काफी समय से सीवरेज व्यवस्था ठप होने से गलियों में दूषित पानी भर जाता है। कई जगह सीवरेज के ढक्कन टूटे हुए हैं तो कहीं सीवरेज ढक्कन खुले पड़े हैं। सीवरेज की सफाई करने की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों का गली से निकलना दूभर हो रहा है। खासकर बच्चों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों का आरोप है कि अधिकारियों के आने से पहले गलियों में भरे दूषित पानी को मोटर लगाकर निकाल दिया जाता है। जिसके बाद स्थिति फिर वही बन जाती है। कई बार सीवर ओवरफ्लो होने से घरों में भी दूषित पानी भर जाता है। थोड़ी सी बारिश के बाद ही गलियां जलमग्न हो जाती हैं। जिससे कई गलियों में बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। लोगों का कहना है कि गलियों में दूषित पानी खड़ा होने से मक्खी-मच्छर पनप रहे हैं। इससे बीमारियां फैल सकती हैं। शिकायत करने के बाद भी अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। उनकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। प्रशासन को उनकी समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन

इंसेट
कई माह से सीवर समस्या से जूझ रहे लोग
शहर के कई हिस्सों में लोग कई-कई माह से सीवर समस्या से जूझ रहे हैं। सिक्का कॉलोनी में आठ माह से सीवरेज की समस्या है तो स्वामी विवेकानंद चौक पर 6 माह, जीवन विहार एक्सटेंशन कॉलोनी में 3 माह, जीवन विहार में 5 महीने व देवडू रोड पर 2 साल से सीवरेज संबंधित समस्या से लोगों का जीना मुहाल है। चार मरला आनंद नगर में 6 माह व कच्चे क्वार्टर मार्केट रोड पर 6 महीने से सीवरेज व्यवस्था प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
इन क्षेत्रों में टूटे व उखड़े हैं सीवरेज के ढक्कन
-चार मरला आनंद नगर
-कच्चे क्वार्टर मार्केट रोड
-ओल्ड डीसी रोड, नजदीक दुर्गा मंदिर
-सिक्का कॉलोनी
-दिल्ली रोड स्थित विवेकानंद चौक
-मुरथल रोड स्थित जीवन विहार एक्सटेंशन
-देवडू रोड
-पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी
--
क्या है आमजन की राय
जनवरी माह में सड़क को उखाड़ा गया था। तभी से सीवर जाम है। अब लोगों को अपने खर्चे पर सीवरेज व्यवस्था को ठीक कराना पड़ रहा है। जिससे लोग परेशान हैं। घर के आगे हर समय दूषित पानी भरा रहता है। उनकी समस्या का जल्द समाधान कराया जाए।- पृथ्वी सिंह, सिक्का कॉलोनी
-
सीवर जाम रहने से घरों के आगे दूषित पानी भरा रहता है। जिससे मक्खी-मच्छर पनप रहे हैं। दूषित पानी से हर समय बदबू रहती है। लोगों का गली से निकलना दूभर हो रहा है। गली में दूषित पानी भरा होने से बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। प्रशासन उन्हें इस समस्या से निजात दिलवाए।- गोपाल, सिक्का कॉलोनी
-
देवडू रोड पर दो साल से निकासी व्यवस्था का बुरा हाल है। सीवर हर समय जाम रहते हैं। जिससे गलियों में दूषित पानी हर समय खड़ा रहने से लोगों का निकलना दूभर हो रहा है। बच्चों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रशासन को उनकी समस्या की ओर ध्यान देना चाहिए।- हैप्पी, देवडू रोड
-
डेढ़ साल से सीवरेज व्यवस्था ठप है। कहीं ढक्कन उखड़े हैं तो कहीं पर टूटे हैं। सीवर जाम रहने से दूषित पानी रोड पर खड़ा रहता है। जिससे मक्खी-मच्छर पनप रहे हैं। शिकायत के बावजूद सीवर समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।- विष्णु, जीवन विहार रोड
-
सीवर जाम रहने से ज्यादा परेशानी हो रही है। कई बार दूषित पानी घरों में बैक मार जाता है। अधिकारियों के दौरे से पहले दूषित पानी को मोटर लगाकर खाली प्लॉट में छोड़ दिया जाता है। जिससे दूषित पानी सड़क से तो निकल जाता है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। समाधान कराया जाए।- मुकेश, देवडू रोड
-
दुर्गा मंदिर के पास एक महीने से सीवरेज व्यवस्था खराब है। सीवरेज जाम होने से दूूषित पानी सड़क पर बह रहा है। वाहनों के आवागमन से राहगीरों को दूषित पानी के छींटे लग रहे हैं। उनकी समस्या की ओर किसी अधिकारी का ध्यान नहीं है। जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।- अशोक कुमार, ओल्ड डीसी रोड

वर्जन
शहर में जहां-जहां सीवरेज के ढक्कन टूटे या उखड़े पड़े हैं, उन्हें ठीक करा दिया जाएगा। जहां भी सीवर ओवरफ्लो हैं, वहां सफाई करा दी जाएगी। लोगों की समस्या जल्द समाधान करवाया जाएगा।- सुरेश लोहान, उपमंडल अधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed