फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Budget: Chief Minister was kind to sports in the Olympic year, gifted high performance center for boxing and wrestling

बजट : ओलंपिक वर्ष में खेलों पर मेहरबान हुए मुख्यमंत्री, मुक्केबाजी और कुश्ती के उच्च प्रदर्शन केंद्र की दी सौगात

Fri, 23 Feb 2024 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 23 Feb 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Budget: Chief Minister was kind to sports in the Olympic year, gifted high performance center for boxing and wrestling
संगीता।
सोनीपत। प्रदेश के बजट में जिले के खिलाड़ियों को कई सौगात मिली है। विधानसभा में शुक्रवार को पेश बजट में सोनीपत के मुक्केबाजों और पहलवानों के लिए उच्च प्रदर्शन केंद्र (हाई परफॉर्मेंस सेंटर) की सौगात दी गई है। 40 से अधिक नई खेल नर्सरी सोनीपत में खुलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


सरकार की ओर से इस वर्ष खेलों के लिए 578.18 करोड़ का बजट घोषित किया गया है। पिछले वर्ष यह 432.01 करोड़ था। सोनीपत के लिए मुक्केबाजी और कुश्ती के उच्च प्रदर्शन केंद्र की सौगात दी गई है। उच्च प्रदर्शन प्रशिक्षण केंद्र जमीनी स्तर पर सरकार जल्द तैयार कर देती है तो इसका फायदा उभरते खिलाड़ियों को मिलेगा।
विज्ञापन


वर्जन

बजट में जिले के खिलाड़ियों का विशेष ध्यान रखा गया है। कुश्ती के उच्च प्रदर्शन केंद्र की सौगात मिली है। पहलवान केंद्र में बेहतर तरीके से अभ्यास कर सकेंगे। साई में स्थित केंद्र में नवोदित पहलवान अभ्यास से वंचित रह जाते है। जिले में खेल नर्सरी भी बढ़ जाएगी। इससे उभरते हुए खिलाड़ी बेहतर अभ्यास कर देश का नाम रोशन कर सकेंगे।-अनिल खत्री, अंतरराष्ट्रीय पहलवान एवं प्रशिक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

0

उच्च प्रदर्शन केंद्र खेलने की घोषणा सराहनीय है। साई में स्थित उच्च प्रदर्शन केंद्र को रोहतक स्थानांतरित किया जा चुका है। ऐसे में अब अगर प्रदेश सरकार यहां केंद्र खोलेगी तो उभरते हुए मुक्केबाजों को बहुत फायदा होगा। मैं मानती हूं कि केंद्र के अभाव में बहुत सी महिला मुक्केबाज इस खेल को छोड़ देती हैं। अब उनके जिले में केंद्र खुलने से मुक्केबाजी के प्रति रुझान बढ़ेगा।-संगीता, मुक्केबाज

 संगीता।

संगीता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed